{"_id":"5b3bb3944f1c1b86288b4699","slug":"81530639252-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों में ड्रेस और बैग का हुआ वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों में ड्रेस और बैग का हुआ वितरण
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक विद्यालय वैनी में मंगलवार को बच्चों को और बैग वितरित किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल और खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार ने सामग्री वितरित की। जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल ने कहा कि बच्चे ही हमारे देश के भविष्य हैं। इसलिए उनके शिक्षा-दीक्षा में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।
प्रधान मुरारी सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा प्रदत्त शिक्षा और अन्य सुविधाओं से बच्चे लाभान्वित हों, इसका वह पूरा प्रयास करेंगे। अपने स्तर से भी हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार ने कहा कि अब बेसिक परिषदीय विद्यालयों का भी संचालन अंग्रेजी माध्यम से किया जा रहा है। इसमें प्राथमिक विद्यालय वैनी का भी चयन किया गया है। इससे धन के अभाव के चलते अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा से वंचित बच्चे, इसका लाभ उठा सकेंगे। इस मौके पर अरविंद पांडेय, उमाकांत पांडेय, रामचंद्र यादव, अतुल कुमार चौबे, महेंद्र जायसवाल, अब्दुल राफे खान, नीरज सिंह, राजकुमार मौर्य, राजकुमार उपाध्याय, रविशंकर, अरुणेश पांडेय, आलोक सिंह आदि मौजूद रहे।