{"_id":"5af485604f1c1b3b0a8b96df","slug":"81525974368-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा अध्यक्ष पर तल्ख टिप्पणी से भड़के, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा अध्यक्ष पर तल्ख टिप्पणी से भड़के, नारेबाजी
Updated Thu, 10 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा । बीना में एक एनसीएल कर्मी और कथित भाजपा नेता ने बसपा अध्यक्ष पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए तल्ख टिप्पणी की। इससे गुरुवार को बसपा कार्यकर्ता भड़क गए। कार्यकर्ताओं ने बीना पुलिस चौकी के सामने नारेबाजी की और तहरीर देकर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की।
बसपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि एनसीएल कर्मी भाजपा नेता भी है। उसने गुरुवार की सुबह बसपा अध्यक्ष मायावती पर न केवल जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया बल्कि अपशब्द भी बोला। उसे रोकने की कोशिश की गई तो वह धमकाने भी लगा। इस मामले की तहरीर लेकर पुलिस चौकी पहुंच दर्जन भर बसपा कार्यकर्ताओं ने चौकी के सामने नारेबाजी की। कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है, अपराधियों का बोलबाला है। भाजपा कार्यकर्ता भी बेलगाम हो गए है। यही वजह है कि वे अनाप शनाप बयान बाजी कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर यदि उसे गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे अनशन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर योगेंद्र कुमार, स्वतंत्र कुमार, राजन भारती, अजय भारती, दीपक भारती समेत तमाम लोग उपस्थित थे।