{"_id":"5af33a7c4f1c1b390a8b8ef1","slug":"81525889660-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से जेवरात और रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से जेवरात और रुपये की ठगी
Updated Wed, 09 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र के मिटिहिनिया गांव में मंगलवार को भूत-प्रेत भगाने के नाम पर महिला से जेवरात और रुपये की ठगी कर ली गई। परिवार वालों को जैसे ही इसकी जानकारी हुई पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया। पूछताछ के बाद बुधवार को उसका चालान कर दिया।
पुलिस के मुताबिक मिटिहिनिया निवासी विजय बियार के पत्नी की हालत कई महीने से ठीक नहीं थी। कुछ लोगों ने भूत-प्रेत का साया होने की आशंका व्यक्त की। इस पर परिवार वाले कचनरवा गांव के हड़वरिया टोला निवासी ओझा अजय कुमार से मिले। उसने कहा कि इस पर भूत-प्रेत का साया है और मंगलवार को ओझाई की तिथि तय की। मंगलवार को उसने ओझाई शुरू कर दी और भूत भगाने के नाम महिला के कान का सोने का टप्स, नाक की सोने की कील और पांच सौ रुपये लेकर एक पोटली में बांध लिया और इसे सिवान में फेंकने की बात कहते हुए, लेकर चला गया। यह देख परिवार के लोग शोर मचाने लगा। गांव के ही व्यक्ति ने सौ नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दे दी। पहुंची पुलिस ओझा को पकड़ कर थाने ले आई। उससे सामान को बरामद करते हुए पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया।