{"_id":"5ad4f2514f1c1b85028b4f4e","slug":"81523905105-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपं कार्यालय का घेराव कर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नपं कार्यालय का घेराव कर की नारेबाजी
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत चुर्क-गुर्मा के ट्रैक्टर से शव का दाह संस्कार करने गए वार्ड के लोगों को चोपन सोन नद तट पर छोड़कर वापस चले आने का मामला सोमवार की सुबह गरमा गया। इससे नाराज लोगों ने नगर पंचायत कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की।
नगर पंचायत के वार्ड सात में रविवार को वृद्धा सोमारी देवी की मौत हो गई थी। जिसे घर वाले सोमवार को दाह संस्कार के लिए नगर पंचायत के ट्रैक्टर से चोपन सोन नद के तट पर ले गए थे। दाह संस्कार करने गए लोगों का आरोप है कि शव उतारने के बाद लोग अंत्येष्टि में व्यस्त थे, तभी चालक ट्रैक्टर लेकर वापस चला आया। इधर लोगों के नारेबाजी करने की जानकारी पर अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने संबंधित चालक को फटकार लगाई और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। इधर नगर अध्यक्ष गीता देवी ने बताया कि नगर में किसी भी व्यक्ति के निधन पर वाहन व लकड़ी की नि:शुल्क व्यवस्था की जाती है। अध्यक्ष ने भी लापरवाह चालक पर कार्रवाई करने की बात कही। इस मौके पर प्रेम, रत्न यादव, नंदलाल, अशोक, बच्चालाल, कौशल पाठक, गोपाल, सोनू यादव, अजित यादव मौजूद थे।