फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   प्रमुख सचिव ने की मोबाइल सर्जिकल सचल दल की समीक्षा

प्रमुख सचिव ने की मोबाइल सर्जिकल सचल दल की समीक्षा

Thu, 08 Mar 2018 11:44 PM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
प्रमुख सचिव ने की मोबाइल सर्जिकल सचल दल की समीक्षा
सोनभद्र। यूपी के प्रमुख सचिव, चीनी उद्योग, गन्ना विकास एवं जिले के नोडल अधिकारी संजय आर भूस रेड्डी ने गुरुवार को स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की। जिला अस्पताल में मोबाइल सर्जिकल सचल दल वाहनों से ग्रामीण क्षेत्रों में चलाई जा रही स्वास्थ्य चिकित्सा व्यवस्था के प्रगति की जानकारी ली। अब तक के कार्य पर संतोष जाहिर किया।
विज्ञापन

समीक्षा में पाया कि ब्लॉक स्तर पर जगह-जगह कैंप आयोजित कर लोगों को सर्जिकल सचल दल से स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही हैं। कैंप के जरिए अप्रैल व मई में 47, मई व जून में 45, जून व जुलाई में 45, जुलाई व अगस्त में 46, अगस्त व सितंबर में 63, सितंबर व अक्टूबर में 82, अक्टूबर व नवंबर में 107, नवंबर व दिसंबर में 93, दिसंबर व जनवरी में 134, जनवरी व फरवरी में 237 आपरेशन हुआ। प्रमुख सचिव ने जन स्वास्थ्य के प्रति किये जा रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। यहां डीएम पीके उपाध्याय ने बताया कि मोबाइल सर्जिकल टीम का निर्धारित रोस्टर के अनुसार कैंप होगा। 30 मार्च को नगवां में होने वाले कैंप में आंख, कान, गला, दंत, हार्निया, हाइड्रोसील, चर्मरोग से पीड़ितों की जांच, इलाज किया जाएगा। समीक्षा बैठक में सीएमओ डॉ. एसपी सिंह, सीएमएस डॉ. पीबी गौतम, सदर एसडीएम सदर राज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed