{"_id":"5974e4524f1c1b03418b475b","slug":"81500832850-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार के लिए भूख हड़ताल की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार के लिए भूख हड़ताल की दी चेतावनी
Updated Sun, 23 Jul 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (अनपरा) । सोनांचल संघर्ष वाहिनी के बैनर तले शक्तिनगर के चिल्काझील में रविवार को बेरोजगारों की हुई सभा में एनसीएल खडिय़ा की निजी कंपनी बीजीआर के खिलाफ नौ अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर भूख हड़ताल का ऐलान किया गया।
संगठन के संस्थापक अधिवक्ता रोशन लाल यादव ने कहा कि अनशन खड़िया परियोजना के जनरल मैनेजर कार्यालय के सामने किया जाएगा। कहा कि एनसीएल परियोजना की निजी कंपनी बीजीआर स्थानीय बेरोजगारों के सब्र की परीक्षा न ले। एनसीएल प्रबंधन समेत जिला प्रशासन को चेताया कि जिले में स्थित परियोजनाओं में स्थानीय बेरोजगारों को प्राथमिकता के अनुसार रोजगार दिया जाए। ऐसा न होने पर इस मुद्दे को लेकर जिला स्तर पर भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रधान महासचिव पुष्पेंद्र चौधरी ने कहा कि बाहरी बेरोजगारों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस मौके पर आकाश जायसवाल, रिपू सूदन पटेल, कृष्ण गोपाल, सुखेंद्र यादव, रजनीश चौबे, संजूय दूबे, अमित शुक्ला, रामशरण, दिलीप, परमानंद, राजू, उमेश, दिनेश आदि उपस्थित थे। संचालन गणेश सिंह ने किया।