फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   80 purchasing centers should be built, paddy purchase will start from first

खुशखबरी: 53 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा धान का दाम

Sun, 04 Oct 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
80 purchasing centers should be built, paddy purchase will start from first
सोनभद्र। जिले में धान क्रय के लिए 88 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। पहली नवंबर से धान खरीद शुरू हो जाएगी। प्रदेश सरकार ने धान क्रय का समर्थन मूल्य 1868 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया है। इस साल प्रति क्विंटल 53 रुपये अधिक पर धान खरीद की जाएगी। पिछले वर्ष सरकारी की तरफ से धान का समर्थन मूल्य 1815 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने धान क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए पेयजल, छांव, बैठने के लिए दरी आदि की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। खरीफ क्रय वर्ष 2019-20 में शासन से जिला प्रशासन को 112200 मीट्रिक टन धान खरीद करने का लक्ष्य दिया गया था। लक्ष्य के सापेक्ष 76 क्रय केंद्रों पर लगभग 175011.39 मीट्रिक टन खरीद हुई थी। अभी तक शासन से खरीफ क्रय वर्ष 2020-21 में धान खरीद करने का लक्ष्य निर्धारित नहीं किया है। एक नवंबर से खरीद शुरू करने के लिए तिथि निर्धारित कर दिया गया है। इसके मद्देनजर अभी तक घोरावल, चतरा, नगवां, करमा, राबट्र्सगंज, चोपन, दुद्वी, बभनी, म्योरपुर और कोन ब्लॉक में 80 क्रय केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया है। चयनित केंद्रों पर खरीद करने के लिए तैयारियां युद्व स्तर पर की जा रही है। जिला विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि शासन ने खरीफ क्रय वर्ष 2019-20 में प्रति क्विंटल धान का समर्थन मूल्य 1815 रुपये निर्धारित किया था। लेकिन इस वर्ष धान का दाम 53 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाते हुए 1868 रुपये कर दिया गया है। कहा कि धान बेचने में किसानों को किसी प्रकार की समस्याएं न होगी। इसके लिए अभी से पूरी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

-
किसानों को नहीं लगाना होगा चक्कर
सोनभद्र। क्रय केंद्रों पर धान बेचने वाले किसानों को भुगतान के लिए इधर-उधर भटकना नहीं होगा। सरकार ने किसानों के धान के दाम का भुगतान ऑनलाइन करने का निर्देश दिया है। शासन का मानना है कि अभी कुछ किसानों के दिमाग में इस बात का भय बना रहता है कि केंद्रों पर धान विक्रय करेंगे तो समय से भुगतान नहीं होगा। विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों का भुगतान ऑनलाइन होगा। यह व्यवस्था पिछले साल भी थी और किसानों के खाते में भुगतान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed