फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   75 kg ganja going from Orissa to Kaushambi caught by police in Sonbhadra, one in custody

उड़ीसा से कौशाम्बी जा रहा 75 किलो गांजा सोनभद्र पुलिस ने पकड़ा, एक हिरासत में

Fri, 12 Mar 2021 06:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 06:40 PM IST
विज्ञापन
75 kg ganja going from Orissa to Kaushambi caught by police in Sonbhadra, one in custody
बभनी। अतर प्रांतीय स्तर पर गांजा तस्करी का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। तस्कर छत्तीसगढ़ से लग्जरी वाहन, ट्रक, कंटेनर सहित चार पहिया वाहनों से तस्करी करते आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को बभनी पुलिस ने उड़ीसा से कौशांबी जा रहा ट्रैक्टर पकड़ लिया। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में जगह-जगह जांच व कांबिग की जा रही है। इस दौरान डूभा पुल के पास जांच के दौरान पुलिस ने ट्रैक्टर से गांजा ले जाते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गांजा उड़ीसा से कौशांबी ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रभारी निरीक्षक अभय नारायण तिवारी व वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह मय फोर्स डूभा गांव के पास करीब चार बजे वाहनों की जांच कर रहे थे कि अचानक ट्रैक्टर आता दिखा। पुलिस ने जांच के लिए रोका तो चालक ने तेज रफ्तार से ट्रैक्टर भगाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया। इस दौरान छह बोरों मे गांजा मिला। आरोपी उदयभान सिंह निवासी ग्राम डोडी सेगरहा, कौशांबी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि गांजा उड़ीसा से कौशांबी ले जा रहा था। प्रभारी निरीक्षक अभय नारायण तिवारी ने बताया कि छह बोरों में 75 किलो गांजा बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed