फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   12 उम्मीदवारों का नामांकन पत्र निरस्त

12 उम्मीदवारों का नामांकन पत्र निरस्त

Wed, 01 May 2019 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
12 उम्मीदवारों का नामांकन पत्र निरस्त
सोनभद्र। कलेक्ट्रेट स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय में मंगलवार को प्रेक्षक गोडाला किरन कुमार की मौजूदगी में 24 नामांकन पत्रों की जांच की गई। इनमें से 12 नामांकन पत्र वैध पाए गए। कमियां पाए जाने पर 12 नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। इस दौरान 12 नामांकन पत्र वैध पाए गए। इनमें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के अशोक कुमार कनौजिया, इंडियन नेशनल कांग्रेस के भगवती प्रसाद चौधरी, समाजवादी पार्टी के भाईलाल, जनता दल यूनाइटेड की अनिता, भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी के अनुज कुमार, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से कैलाशनाथ, आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट (रेडिकल) से एसआर दारापुरी, अपना दल (सोनेलाल) से पकौड़ी लाल, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) से रूबी प्रसाद, भारत प्रभात पार्टी से सुनील कुमार, निर्दलीय प्रत्याशी प्रभुदयाल और विद्या प्रकाश कुरील का पर्चा वैध पाया गया। जबकि विभिन्न कारणों से 12 उम्मीदवारों के पर्चे अवैध पाए गए। इनमें भारतीय जनक्रांति दल (डेमोक्रेटिक) के अमित कुमार, निर्दलीय सुनील कुमार, बहुजन मुक्ति पार्टी के रमेश कुमार, राष्ट्रीय समाजवादी जनक्रांति पार्टी के अशोक, निर्दलीय रामगोविंद वैसवार, भारतीय गांधीवादी पार्टी के संतोष कुमार खरवार, शिवसेना की पुष्पा अनिल, निर्दलीय भूषा अंबेडकर, मौलिक अधिकार पार्टी के राज कुमार, निर्दलीय संदीप कुमार, अंबेडकर राइट पार्टी ऑफ इंडिया के राजाराम और गोड़वाना गणतंत्र पार्टी के धर्मेंद्र का पर्चा खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed