{"_id":"5c7d65dcbdec22143e2c4c93","slug":"71551721948-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"का।्य के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
का।्य के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन जरूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाला (सोनभद्र)। अल्ट्राटेक सीमेंट वर्क्स की तरफ से फैक्ट्री परिसर में सोमवार को 48वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस धूमधाम से मनाया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि सीमेंट वर्क्स हेड टीवी राव ने ध्वजारोहण कर किया। उन्होंने शून्य दुर्घटना के लिए सुरक्षा नियमों का पालन करने पर बल दिया। कंपनी के अधिकारियों ने सुरक्षा की शपथ दिलाई। संचालक मुख्य सुरक्षा विभाग एम आर महापात्रा ने सुरक्षा और वातावरण की महत्ता पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि यूनिट हेड राव ने कहा कि अल्ट्राटेक सुरक्षा के प्रति सदैव सजग है। इसके लिए प्रतिमाह बैठक कर कामगारों को जागरूक किया जाता है। सुरक्षा की दृष्टि से अच्छा कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाता है। कहा कि सीमेंट प्लांट को शून्य दुर्घटना के साथ चलाना चुनौती भरा कार्य है, जिसे अल्ट्राटेक सीमेंट वर्क्स ने कर दिखाया है। अल्ट्राटेक कंपनी में दुर्घटना शत-प्रतिशत शून्य रही, यही परंपरा आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जीवन अमूल्य है, इसका हमेशा ख्याल रखें। इस मौके पर कंपनी के अधिकारी रमेश ओझा, ओपी चतुर्वेदी, शांतनु रघुवंशी, केएल शुक्ला, एनएसी कुकरेती, देवेंद्र अग्रवाल, किशोर राठोर, दिनेश खत्री, विमल सोनी आदि मौजूद रहे।