फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   चुर्क में शाम के समय दस मिनट होगी पानी आपूर्ति

चुर्क में शाम के समय दस मिनट होगी पानी आपूर्ति

Thu, 28 Feb 2019 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
चुर्क में शाम के समय दस मिनट होगी पानी आपूर्ति
चुर्क। नगर पंचायत चुर्क में गर्मी शुरू होने से पहले ही पेयजल समस्या गहराने लगी है। वाटर लेबल खिसकने से नगर में बनी दो लाख लीटर क्षमता की पानी की टंकी दिन भर में भी भर नहीं पा रही है। समस्या को देखते हुए नगर पंचायत पेयजल आपूर्ति में अब परिवर्तन कर दिया है। शाम की शिफ्ट में आधे घंटे की जगह अब लोगों को 10 मिनट ही पानी की सप्लाई की जाएगी।
विज्ञापन

चुर्क नगर के 10 पंचायत में 10 हजार की आबादी निवास करती है। यहां वार्डों में पेयजल आपूर्ति के लिए नगर पंचायत ने दो लाख लीटर की पानी टंकी का निर्माण कराया है। नगर में दो शिफ्टों में पानी की आपूर्ति होती है। सुबह छह बजे से सात बजे के बीच में सप्लाई की जाती है। इसी तरह शाम की शिफ्ट में पांच से छह बजे के बीच पानी की आपूर्ति होती है। बता दें कि टंकी की क्षमता से अधिक पानी का कनेक्शन नगर पंचायतों में बांटा गया है। यहां गर्मी में पानी की समस्या बढ़ जाती है। वही वार्ड नंबर पांच और छह में पानी सप्लाई कनेक्शन तक नहीं है। बावजूद पेयजल समस्या अभी से गहराने लगा है। गर्मी में यहां हैंडपंप भी जवाब दे देते हैं। टैंकर से पानी की आपूर्ति की जाती है। इससे स्थिति और भी भयावह हो जाती है। अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि अभी से नगर में पानी का संकट गहराने लगा है। सुबह की शिफ्ट में पानी की आपूर्ति पहले की तरह होगी मगर शाम की शिफ्ट में आधे घंटे की जगह सिर्फ 10 मिनट की सप्लाई दी जाएगी। कहा कि नगर में पानी की दिक्कत नहीं आने दिया जाएगा। जरूरत पड़ा तो टैंकर से पानी की आपूर्ति कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed