फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   एनसीएल को स्काच आर्डर आफ मेरिट अवार्ड

एनसीएल को स्काच आर्डर आफ मेरिट अवार्ड

Mon, 24 Sep 2018 11:56 PM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
एनसीएल को स्काच आर्डर आफ  मेरिट अवार्ड
शक्तिनगर। भारत सरकार की मिनी रत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) को प्रतिष्ठित स्कॉच ऑर्डर ऑफ मेरिट अवॉर्ड हासिल हुआ है। देश में रिस्क मैनेजमेंट से जुड़े कॉरपोरेट एक्सिलेंस प्रोजेक्ट्स में बेहतरीन कार्य के लिए कंपनी को यह सम्मान मिला है।
विज्ञापन

बताते चले कि बीते बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में कंपनी की ओर से वरीय प्रबंधक (माइनिंग) एसटी पाटिल ने यह सम्मान ग्रहण किया। कंपनी को यह सम्मान दो दिवसीय 53 वें स्कॉच शिखर सम्मेलन के समापन समारोह में प्राप्त हुआ। नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में गत मंगलवार को इस शिखर सम्मेलन का शुभारंभ केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बतौर मुख्य अतिथि किया। एनसीएल सीएमडी पीके सिन्हा एवं कंपनी के कार्यकारी निदेशक मंडल ने इस उपलब्धि के लिए टीम एनसीएल को हार्दिक बधाई दी है और उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी कंपनी अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखेगी। एनसीएएल के कॉरपोरेट प्लानिंग विभाग ने इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड के लिए कंपनी की ओर से दावेदारी पेश की थी। रिस्क मैनेजमेंट के क्षेत्र में एनसीएल द्वारा किए जा रहे कार्यों को प्रेजेंटेशन के जरिये अवॉर्ड की ज्यूरी के समक्ष रखा गया। गहन विश्लेषण के बाद कड़ी स्पर्धा के बीच ज्यूरी ने एनसीएल की दावेदारी पर मुहर लगाईढ और कंपनी को यह अवॉर्ड हासिल हुआ। उल्लेखनीय है कि हाल के समय में एनसीएल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए लगातार सराहना मिल रही है। पिछले कुछ महीनों में कंपनी को बेहतरीन सुरक्षा प्रबंधन के लिए एक्सिलेंस इन परफॉर्मेंस अवॉर्ड, उम्दा सीएसआर कार्यों के लिए एपेक्स इंडिया सीएसआर एक्सिलेंस अवॉर्ड, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए बेस्ट ग्रीन बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर अवॉर्ड तथा कंपनी के सीएमडी पीके सिन्हा को राष्ट्र की अर्थ व्यवस्था को नई ऊंचाई दिलाने मे ंयोगदान के लिए आईसीसीपीएसई एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed