{"_id":"5b804fd542c79246435d7182","slug":"71535135701-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मगरमच्छ पकड़ने के लिए वन विभाग ने बुलवाया विशेषज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मगरमच्छ पकड़ने के लिए वन विभाग ने बुलवाया विशेषज्ञ
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्योरपुर। थाना क्षेत्र के गड़िया गांव में कुम्भी बंधी में आए मगरमच्छों को पकड़ने के लिए वन विभाग ने विशेषज्ञों की टीम को बुलाया है। गांव में मगरमच्छ देखे जाने से लोग दहशत में हैं। वन विभाग की टीम ने दूसरे दिन भी निगरानी की और ग्रामीणों को सुरक्षित रहने के उपाय बताए गए।
म्योरपुर थाना क्षेत्र के गड़िया गांव में मगरमच्छों के आ जाने से लोग दहशतजदा है। इन पर नियंत्रण के लिए पहुंचे वन विभाग की टीम ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। ग्राम प्रधान प्रेमचंद यादव ने कहा कि मगरमच्छों ने बीते दिनों रामविलास यादव की बकरी को अपना निवाला बना दिया था। उन्होंने कहा कि रोजाना लोग दहशत में जी रहे हैं। प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि घोरावल आगरा समेत लखनऊ को लिखित सूचना भेज दी गई है। विशेषज्ञों को वहां से बुलाया गया है। मगरमच्छ पकड़ने वाले एक्सपर्ट आने के बाद ही उन पर नियंत्रण किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि तब तक ग्रामीणों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।