{"_id":"5b69e44b4f1c1ba03e8b5a7a","slug":"71533666379-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली का पानी भरने से भड़कें, की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली का पानी भरने से भड़कें, की नारेबाजी
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर में धर्मशाला चौक व शीतला मंदिर के बीच बरसात के कारण मार्ग पर गंदा पानी भरने से स्थानीय लोग भड़क गए। रहवासियों ने जल भराव वाले मार्ग की आवाजाही ठप कर नगरपालिका परिषद के खिलाफ नारेबाजी की।
यूथ कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष आशुतोष कुमार दूबे के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे रहवासियों ने आरोप लगाया कि हर साल बरसात में मुख्य बाजार के इस मार्ग पर गंदा पानी भर जाता है। सीवर व नाली का पानी घरों व दुकानों में घुस जाता है। जिससे लोगों को बड़ी क्षति उठानी पड़ती है। हैरत की बात यह है कि हर बरसात में स्थलीय निरीक्षण करने वाले नपा के अधिकारी महज आश्वासन देकर कान में तेल डाल बैठ जाते हैं। जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को उठाना पड़ रहा है। युवा नेता श्रीकांत मिश्रा ने कहा कि राबर्ट्सगंज जिला मुख्यालय होने के बावजूद यहां पानी निकासी का कोई इंतजाम नहीं है। नगर में जलभराव से तमाम संक्रामक रोग भी फैल रहे हैं। बरसात के पहले नाली की सफाई भी पूरी तरह से नहीं कराई गई। जिससे उसका पानी सड़कों पर भर रहा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि अभी बरसात तीन माह होनी है। जिला प्रशासन पानी निकासी का समुचित इंतजाम नहीं करता है तो रहवासी नगर पालिका का घेराव करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर सूरज वर्मा, ऋषिकेश देव पांडेय, प्रदीप केशरी, जावेद आलम, राम केसरी, पुनीत, रोहित, सुजीत केशरी, अनिल, फैजान खान, भरत केशरी, मनोज आदि उपस्थित थे।