फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   साढ़े चार करोड़ मिले, तब पूर्ण हों विद्यालय भवन

साढ़े चार करोड़ मिले, तब पूर्ण हों विद्यालय भवन

Mon, 02 Apr 2018 11:16 PM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
साढ़े चार करोड़ मिले, तब पूर्ण हों विद्यालय भवन
जिले के पांच ब्लॉकों में 11 नवीन राजकीय हाईस्कूल भवन का निर्माण काफी धीमी गति से हो रहा है। प्रत्येक विद्यालय पर 69.51 लाख रुपये से निर्माण होना है, लेकिन फिलहाल किसी विद्यालय को साढ़े 29 लाख रुपये से ज्यादा बजट ही नहीं मिला। जब तक करीब साढ़े चार करोड़ रुपये आवंटित नहीं होता विद्यालयों का निर्माण पूर्ण होना मुश्किल प्रतीत हो रहा है। ऐसे में नए शिक्षा सत्र में विद्यालयों का अपने भवन में संचालन शुरू नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से जिले में वर्ष 2017 से 11 राजकीय हाईस्कूल भवन का निर्माण कराया जा रहा है। इसके तहत म्योरपुर ब्लॉक के धौरवाह, पिपरहट, चोंगा, नगवां ब्लॉक के मरकुड़ी और पिंडारी, दुद्धी के मेदनीखाड़ और दीघुल, चोपन ब्लॉक के सीधवा कन्हरा और चकदहिया और घोरावल ब्लॉक के हिनौती व पड़वनियां गांव में विद्यालय भवनों का निर्माण चल रहा है। प्रत्येक विद्यालय पर 69.51 लाख रुपये से भवन का निर्माण होना था लेकिन एक साल बीत गए और अब तक महज साढ़े 29 लाख रुपये ही प्रत्येक विद्यालय को आवंटित हो सका। भवनों का निर्माण एक वर्ष में ही पूर्ण किया जाना था लेकिन अब तक आधा निर्माण भी नहीं हो सका। इससे नए शिक्षा सत्र में नवीन राजकीय हाईस्कूल में कक्षाओं के संचालन की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं नजर आ रही है। उधर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के डबल एओ संतोष कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि बजट नहीं मिल पाने की वजह से भवनों का निर्माण कार्य अधर में है। निर्माण तो चला रहा है लेकिन पैसा काफी कम मिलने से धीमी गति से काम हो रहा है। कहा, कि नवीन कक्षाओं का संचालन परिषदीय विद्यालयों के जूनियर हाईस्कूल परिसर में ही चल रहा है। पठन-पाठन प्रभावित नहीं है। लेकिन बजट मिलता तो जल्द भवनों का निर्माण पूर्ण हो जाता और फिर हाईस्कूल की कक्षाएं अपने भवन में संचालित होतीं।
विज्ञापन



40 मॉडल स्कूलों का हुआ शुभारंभ
शायरा और लक्ष्मी बोलेंगी अंग्रेजी
पहले नामांकन कराने पर किया गया सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो
सोनभद्र। जनपद के 40 परिषदीय विद्यालयों में नए शिक्षा सत्र से अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होगी। चयनित मॉडल विद्यालयों का सोमवार को शुभारंभ हो गया। सदर ब्लॉक के बहुअरा गांव में जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल और बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने मॉडल स्कूल का फीता काटकर शुभारंभ किया। किलबिल में कक्षा एक में पहला नामांकन कराने वाली शायरा और लक्ष्मी को मिठाई खिलाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर कोन प्राथमिक विद्यालय में माडर्न इंगलिश स्कूल का उद्घाटन हुआ। थाना प्रभारी अंजनी मिश्रा व भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, मंडल अध्यक्ष शशांक शेखर मिश्रा ने मां सरस्वती का पूजन अर्चन कर फीता काटकर शुभारंभ किया। यहां प्रधानाध्यापक अविनाश कुमार, न्याय पंचायत प्रभारी मन्नीलाल शर्मा, प्रधान प्रतिनिधि रामकुमार जायसवाल, शशांक मिश्रा, सुशील जायसवाल, संजय चतुर्वेदी, बीके गुप्ता, रामेश्वर विश्वकर्मा मौजूद रहे। म्योरपुर प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक विद्यालय रासपहरी, किरबिल द्वितीय में सोमवार को अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय का उद्घाटन हुआ। यहां बच्चों का दाखिला लेकर उन्हें माला पहनाकर पढ़ाई के लिए प्रेरित किया गया। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. राजीव रंजन, बीईओ दिलीप कुमार, ग्राम प्रधान रामदयाल, बच्चालाल प्रजापति, देवेश कुमार, गोविंद राम मौजूद रहे। किलबिल में कक्षा एक में पहला नामांकन कराने वाली शायरा और लक्ष्मी को मिठाई खिलाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed