{"_id":"5a9ed6cc4f1c1bbe218b67d3","slug":"71520359116-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लिए कलेक्ट्रेट पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के लिए कलेक्ट्रेट पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। तापमान के चढ़ने के साथ ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पानी का संकट बढ़ता जा रहा है। लोग पानी की समस्या को लेकर तहसील से लेकर कलेक्ट्रेट तक पहुंचने लगे हैं। मंगलवार को सदर ब्लॉक के पेटराही ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। ग्राम पंचायत में पानी के आपूर्ति की मांग की। डीएम कार्यालय में पत्र सौंपा।
पेटराही ग्राम पंचायत के गोरारी, सिंधौरा टोला के ग्रामीण मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। इसमें महिलाओं की संख्या ज्यादा थी। ग्रामीणों ने यहां कहा कि उन्हें पीने के पानी की समस्या है। गांव में कई जगह हैंडपंप लगे हुए हैं, लेकिन सभी ने पानी देना छोड़ दिया है। यदि कोई हैंडपंप काम भी कर रहा है तो वह बस्ती से काफी दूर है, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों का कहना था कि हर वर्ष गर्मी का मौसम शुरू होते ही पानी की किल्लत भी शुरू हो जाती है। गांव में ही बढ़ौली-कुसाही पेयजल परियोजना है, लेकिन इसका लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। परियोजना से जिन जगहों पर कनेक्शन भी दिए गए हैं, वहां भी कम ही पानी मिलता है। ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय में पत्र देकर बढ़ौली-कुसाही परियोजना से पानी का कनेक्शन देने की मांग उठाई। प्रदर्शन करने वालों में अशोक कुमार शर्मा, सीता, शिवकुमारी, मीरा, सारधा देवी, पंचुई देवी, सुकवारी, बिंदू देवी, सुनीता, संगीता देवी, लालती, चंदा, जीरा, मालती, सिताबी, उर्मिला देवी, बचनी, मुुन्नी शामिल रहीं।