{"_id":"5a3954834f1c1ba7668bb270","slug":"71513706627-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील समाधान दिवस में 33 मामलों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील समाधान दिवस में 33 मामलों का निस्तारण
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र/घोरावल/दुद्धी। जनपद के तीनों तहसीलों में मंगलवार को आयोजित तहसील समाधान दिवस में 217 शिकायतों में से 33 का निस्तारण किया गया। जबकि, शेष 184 मामलों का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण का संबंधितों को निर्देश दिया गया। डीएम पीके उपाध्याय और और एएसपी डॉ अवधेश सिंह ने मुख्य तहसील समाधान दिवस घोरावल में फरियादियों की समस्याएं सुनी।
इस मौके पर डीएम पीके उपाध्याय ने कहा कि समाधान दिवस में अब संबंधित विभाग के अधिकारी अपने-अपने विभागों के समस्याओं को सुनेंगे। जो प्रकरण मौके पर निस्तारित नहीं होंगे, उनका प्रकरण तहसील समाधान दिवस पर विभागीय कार्मिकों की टीम करेगी। जो मामले एक या दो दिन के अंदर निस्तारित नहीं होंगे, उनका निस्तारण उच्च स्तरीय अधिकारी मौके पर जाकर करेंगे। घोरावल एसडीएम शादाब असलम, डिप्टी कलेक्टर अशोक सिंह यादव, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी मधुसूदन दुबे, डीडीओ सुनील कुमार श्रीवास्तव आदि अधिकारियों ने 143 शिकायतें सुनी। इनमें से 11 मामलें निस्तारित किए। इसके अलावा मौके पर जाकर टीम ने सात प्रकरणों को निस्तारित कराया। इस प्रकार तहसील दिवस घोरावल में कुल 18 मामले निस्तारित हुए। तहसीलदार कड़ेदीन शर्मा,ओएसडीडीएम अमरपाल गिरि आदि मौजूद रहे। दुद्धी में सीडीओ रामाश्रय एवं सहायक जिला मजिस्ट्रेट अतुल वत्स की अध्यक्षता में 55 मामले सामने आए। मौके पर चार मामलों को निस्तारित किया गया। इसके बाद टीम ने मौके पर जाकर छह मामलों का निस्तारण किया। इस प्रकार कुल 10 मामले निस्तारित किए गए। राबर्ट्सगंज में सदर एसडीएम विशाल यादव ने तहसील समाधान दिवस में 19 मामलों को सुनते हुए मौके पर तीन मामलों को निस्तारित किया। मौके पर जाकर टीम ने दो मामलों का निस्तारण किया। इस प्रकार कुल पांच मामले निस्तारित किए गए। तहसीलदार नन्दलाल सिंह मौजूद रहे।