{"_id":"5a26dda64f1c1bc8678bfcba","slug":"71512496550-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। राबटर्सगंज में मंगलवार को पुलिस ने घर से फरार प्रेमी-प्रेमिका को हिरासत में ले लिया। इसकी जानकारी होने पर दोनों के घरवाले पहुंच गए। युवक के घरवाले शादी से इंकार किए तो लड़की आग बबूला होकर प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ गई।
सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव रहने वाला युवक अपनी प्रेमिका को लेकर फरार हो गया। लड़की भी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। देर रात लड़की के घरवालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने मंगलवार को राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन के समीप से प्रेमी-प्रेमिका को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले गई। इसकी जानकारी होने पर लड़के और लड़की के घरवाले भी कोतवाली पहुंच गए। लड़के के घरवालों ने कहा कि लड़की गैर जाति की है, इसलिए शादी करना संभव नहीं है। इतना सुनते ही लड़की आग बबूला हो गई और शादी अपने प्रेमी से ही करने की जिद करने लगी। लड़की ने कहा कि करीब तीन वर्षों से उन दोनों का संबंध है। देर रात तक तक प्रभारी कोतवाल पंकज सिंह की मौजूदगी में प्रेमी-प्रेमिका के घरवालों के बीच सुलह समझौते की बात चल रही थी। पुलिस ने कहा कि दोनों पक्षों में सुलह न होने पर लड़की या उसके घरवाले जो तहरीर देंगे उसके अनुसार मुकदमा कायम कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।