फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   छठवीं मोहर्रम पर निकला असगर का झूला

छठवीं मोहर्रम पर निकला असगर का झूला

Thu, 28 Sep 2017 11:43 PM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
छठवीं मोहर्रम पर निकला असगर का झूला
सोनभद्र। छठवीं मुहर्रम पर गुरुवार को राबर्ट्सगंज समेत कई स्थानों पर असगर का झूला निकला। राबर्ट्सगंज में नगर के विभिन्न इलाकों से होकर झूला वापस टेम्पो स्टैंड के पास आकर समाप्त हो गया। झूला जुलूस में विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए और एकता व सौहार्द का परिचय दिया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
विज्ञापन

एक तरह मां दुर्गा पूजा के अष्टमी की धूम है। पूजा पांडालों में दर्शन के लिए श्रद्घालुओं की भीड़ उमड़ रही है, वहीं मुहर्रम की छठवीं पर राबर्ट्सगंज में परंपरागत तरीके से अगसर का झूला जुलूस निकला। इसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस नगर के टेम्पो स्टैंड के पास हीराबाबा के आवास के पास से निकला, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। झूला जुलूस वापस लौटने के बाद तकरीर हुई और हसन-हुसैन के नारे भी लगे। सुरक्षा में सीओ सिटी विवेकानंद तिवारी के अगुवाई में पुलिस फोर्स मौजूद रहीं। इस दौरान ताजियादार एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन खां, सपा के जिला महासचिव हिदायत उल्ला खां, नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, बचाऊ भाई केशरी, राजेश गुप्ता, प्रकाश केशरी, फतेह मोहम्मद, एहसान उल्ला खां, अरशद वारसी, हीरा बाबा, अंजू, कामरान, विजय जैन, बबलू खां प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed