फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   किसानों की समस्याओं को लेकर लोग ने किया प्रदर्शन

किसानों की समस्याओं को लेकर लोग ने किया प्रदर्शन

Fri, 18 Aug 2017 11:20 PM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
किसानों की समस्याओं को लेकर लोग ने किया प्रदर्शन
सोनभद्र। लोक गठबंधन पार्टी (लोग) कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। अंत में राज्यपाल को संबोधित 15 सूत्री मांगों का ज्ञापन डीएम पीके उपाध्याय को सौंपा। डीएम ने समस्या समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

लोक गठबंधन पार्टी के जिला समन्वयक डॉ. अमरनाथ देव पांडेय ने कहा कि किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। शासन प्रशासन समस्याओं को सुलझाने के लिए कोई भी ठोस उपाय नहीं किया जा रहा है। किसानों की समस्याएं बढ़ती जा रही है। कहा कि किसान प्रदेश ही नहीं देश के सर्वांगीण विकास के लिए रीढ़ की हड्डी के समान हैं। ज्ञापन में किसानों को कर्जे के बोझ से मुक्ति दिलाने, खेती में मुनाफा दिलाने, सस्ते दर पर खाद की उपलब्धता, फसलों की क्षतिपूर्ति, बिजली एवं सिंचाई का उचित प्रबंध, उन्नत बीज की उपलधता और सस्ता ऋण मिले आदि मांगें शामिल हैं। इसी तरह कृषि पर आधारित उद्योग की स्थापना, फल एवं सब्जियों के लिए कोल्ड स्टोरेज का निर्माण, कृषि उत्पादन मूल्य का भुगतान के साथ ही किसानों को अलग से पेंशन की व्यवस्था दी जाए। बबुंदर विश्वकर्मा, अनिल मौर्या, बंटी पांडेय, आगिद अली अंसारी, अनिल कुमार, विजय चौधरी, दिलीप कुमार, जगदीश, राजीव कुमार, सुधीर कुमार, श्याम बिहारी, कमल, आरती, रीता, मुन्नी देवी, प्रभावती, सुशीला, उर्मिला आदि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed