फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   दुद्धी में 72 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित, अंधेरे में गुजारनी पड़ रही रात

दुद्धी में 72 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित, अंधेरे में गुजारनी पड़ रही रात

Thu, 06 Jul 2017 10:39 PM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
दुद्धी में 72 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित, अंधेरे में गुजारनी पड़ रही रात
सोनभद्र दुद्धी/म्योरपुर/ बभनी। अमवार फीडर से मिलने वाली क्षेत्र के कई गांवों में पिछले 72 घंटे से विद्युत आपूर्ति बाधित है। जिसकी वजह से लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है। ग्रामीण दीवान सिंह, शशि गुप्ता, छेदीलाल, अशोक, विनय, भागवत आदि लोगों का आरोप है कि बरसात होते ही अक्सर बिजली गुल हो जाती है। लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों में अंधेरे में रहना काफी मुश्किल हो जाता है, क्योंकि बरसात के दिनों में रात में कई तरह के जहरीले जीव-जंतु निकलते हैं, जिससे लोग काफी भयभीत रहते हैं। दुद्धी क्षेत्र में सर्पदंश से कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर बिजली व्यवस्था तत्काल बहाल नहीं की गई तो सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी। बता दें कि इस समय टेढ़ा, दिघुल, निमियाडीह, बाघडू, नगवां सहित कई गांवों में पिछले दो दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित है। जेई राजीव वर्मा ने बताया कि अमवार के फीडर लाइन में फाल्ट है, जिसकी खोज की जा रही है। फाल्ट मिलते ही इसे ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

म्योरपुर। आश्रम मोड़ पर 63 केवीए क्षमता का लगा ट्रांसफार्मर 72 घंटे बाद भी नहीं बदला गया। इससे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न होने से लोगों के जरुरी कामों पर खासा प्रभाव पड़ा है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत भी की है, लेकिन अभी तक कोई असर नहीं पड़ा है। ट्रांसफार्मर न बदले जाने से लोगों में काफी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि इसके लिए उन्होंने हेल्पलाइन नंबर, टोल फ्री नंबर पर फोन भी किया है, इसके अलावा जनसुनवाई में शिकायत की गई है। बावजूद इसके अभी तक स्थिति जस की तस बनी हुई है और लोग अंधेरे में जीवन जीने को विवश हैं। ग्रामीणों ने तत्काल ट्रांसफार्मर बदले जाने की मांग की है। अवर अभियंता रामलाल ने बताया कि जल्द ही जले ट्रांसफार्मर को बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन

बभनी। ब्लॉक क्षेत्र में बिजली ब्यवस्था एक सप्ताह से बेपटरी हो गई है। चौबीस घंटे में शायद दो से तीन घंटे ही बिजली मिल रही। इससे क्षेत्र के 35 गांवों के लोगों को घोर परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश के दिनों में अंधेरा होने की वजह से विषैले जीव-जंतुओं के काटने का अंदेशा ग्रामीणों को सता रहा है। बभनी, असनहर, संवरा, चपकी, डूभा, बड़होर, चैनपुर, चकसानी, धनवार, पोखरा, बरवें, बकुलिया, खैराडीह, चौना, बैना, कोंगा, रन्दह, मचबंधवा, तेंदुअल, करकच्छी, बजिया, छिपिया, इकदीरी आदि गांवों में बिजली की आपूर्ति बाधित है। ग्रामीणों उमेश चंद्र पांडेय, पवन कुमार, लालबहादुर, सुनील कुमार, रणबहादुर सिंह, कयूम खां, चंद्रशेखर, पंकज, अमरेश चंद्र पांडेय ने तत्काल विद्युत व्यवस्था सही कराने की मांग किया है।अगर विद्युत ब्यवस्था सही हुआ तो आंदोलन की चेतावनी दी है। अवर अभियंता बिजली विभाग रामलाल ने कहा कि बारिश के वजह से बिजली ब्यवस्था में परेशानी आ रही है, क्योंकि तार जगह-जगह जर्जर हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed