{"_id":"595a80c64f1c1b531a8b461f","slug":"71499103430-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली, पानी, सुरक्षा और ट्रैफिक पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली, पानी, सुरक्षा और ट्रैफिक पर हुई चर्चा
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (घोरावल)। 10 जुलाई को सावन का पहला सोमवार होगा। इसी के साथ गुप्ता काशी के रूप में विख्यात शिवद्वार में श्रावण मेला और कांवड़ यात्रा की शुरूआत हो जाएगी। इसकी तैयारियों, व्यवस्थाओं को लेकर रविवार की रात डीएम पीके उपाध्याय और एसपी आरपी सिंह ने शिवद्वार मंदिर पर बैठक की। इसमें बिजली, पानी, ट्रैफिक समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।
डीएम ने बिजली की व्यवस्था के लिए बिजली विभाग को निर्देश दिया कि संपूर्ण आयोजन के दौरान आपूर्ति सुचारु रूप से होनी चाहिए। बिजली कटने की दशा में जेनरेटर की व्यवस्था मंदिर प्रबंधन करेगा। कंट्रोल रूम, खोया-पाया शिविर और मेडिकल कैंप आसपास होना चाहिए। दवाईयों के चार स्टाल और डॉक्टर के साथ एंबुलेंस की व्यवस्था मेले के दौरान रहेगी। साफ-सफाई के लिए चार स्वीपर रहेंगे। महिलाओं के स्नान के लिए हैंडपंप के पास कपड़े से घेराबंदी रहेगी और सुरक्षा व्यवस्था भी होगी। श्रावण मेला के दौरान प्रत्येक सोमवार को शिवद्वार मार्ग के स्कूल बंद रहेंगे। टेंट और ट्रैफिक व्यवस्था का भी निर्देश दिया। चार सचल शौचालय, सड़क व मंदिर के आसपास प्रकाश की व्यवस्था, वॉच टॉवर, पेयजल आपूर्ति, बैरिकेडिंग पर चर्चा की। कहा कि मेले में पांच सीसीटीवी कैमरे लगाएं और कैमरे की रेंज बढ़ाकर सड़क के दोनों तरफ लगाया जाए। मंदिर के गर्भ गृह में पुजारी के अलावा कोई अन्य न जाए। डीएम ने मंदिर परिसर में पौधरोपण भी किया। प्रशिक्षु आईएएस अतुल वत्स, एएसपी अरुण दीक्षित, एसडीएम शादाब असलम, सीओ धनंजय सिंह कुशवाहा, एसडीओ चंद्रभूषण सिंह, प्रभारी डीपीआरओ गोपालजी ओझा, नायब तहसीलदार अनिल कुमार वर्मा, सीएमओ डॉ. कृष्णगोपाल सिंह मौजूद रहे।