फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   अकीदत और पाकीजगी के साथ अदा हुई अलविदा की नमाज

अकीदत और पाकीजगी के साथ अदा हुई अलविदा की नमाज

Sat, 24 Jun 2017 12:27 AM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
अकीदत और पाकीजगी के साथ अदा हुई अलविदा की नमाज

विज्ञापन

सोनभद्र। रमजान पाक के अलविदा जुमे की नमाज जिले भर में अकीदत और पाकीजगी के साथ अदा की गई। शुक्रवार को राबर्ट्सगंज समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज अदा हुई। नमाजियों ने इस दौरान अमन-चैन और मुल्क के तरक्की की दुआ मांगी। नमाज के पूर्व ईद-उल-फितर की नमाज अदा करने के समय का भी एलान हुआ।

राबर्ट्सगंज में जामा मस्जिद में दोपहर में अलविदा की नमाज हुई। नमाजियों की संख्या ज्यादा होने के नाते मस्जिद के सामने मेन मार्केट की सड़क पर नमाज पढ़ने का इंतजाम किया गया। इस दौरान नमाज स्थल के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई थी, ताकि कोई भी व्यक्ति उधर प्रवेश न कर सके। यहां सुरक्षा में एएसपी अरूण कुमार दीक्षित समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उरमौरा की जामा मस्जिद में मौलाना मजहरूल हक ने नमाज अदा कराई। तकिया में मौलाना मुनौवर अली रिजवी ने अलविदा की नमाज पढ़ाई। घोरावल प्रतिनिधि के अनुसार नगर के जामा मस्जिद और नूरी मस्जिद में अलविदा जुमा की नमाज पढ़ी गई। जामा मस्जिद में मुफ्ती अरशद ने नमाज पढ़ाया। नूरी मस्जिद में मौलाना सादिक रजा नमाज पढ़ाया। यहां सीओ, नायब तहसीलदार अनिल कुमार वर्मा फोर्स के साथ मौजूद रहे। दुद्धी प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के जामा मस्जिद में शुक्रवार को नसीरे मिल्लत ने अलविदा की नमाज अदा कराई। नमाज के पूर्व करीब 11 बजे से कस्बे की ट्रैफिक रोक दी गई, जो दोपहर बाद बजे बहाल हुई। इस दौरान एसडीएम भानुप्रताप सिंह, एएसपी नक्सल डॉ. अवधेश सिंह फोर्स समेत मौजूद रहे। ओबरा प्रतिनिधि के अनुसार जामा मस्जिद, नूरी मस्जिद, मदीना मस्जिद व मिल्लत नगर की मस्जिद में अलविदा की नमाज अदा की गयी। जामा मस्जिद में इमाम हाफिज कारी मौलाना मोहम्मद असलम ने अलविदा की नमाज पढाई। इस अवसर पर हजारो मुस्लिमों ने अलविदा जुमा की नमाज अदा की और मुल्क की हिफाजत व अमन चैन की दुआ मांगी गयी। बभनी प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के बभनी, चपकी, बड़होर, बरवाटोला, भवर, डूमरहर, पोखरा में अलविदा की नमाज हुई। रेणुकूट के जामा मस्जिद में मौलाना मुफ्ती, विंढमगंज में मौलाना रूस्तम ने नमाज अदा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed