फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   65 beds of Hindalco Hospital connected with central oxygen supply

सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई से जुड़े हिंडाल्को अस्पताल के 65 बेड

Tue, 17 Aug 2021 05:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 05:44 PM IST
विज्ञापन
65 beds of Hindalco Hospital connected with central oxygen supply
हिण्डाल्को हॉस्पिटल में सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम का फीता काटकर शुभारंभ करती तरंगिनी महिल? - फोटो : SONBHADRA
हिंडाल्को हॉस्पिटल में सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम का शुभारंभ हिंडाल्को के सीओओ एन. नागेश की पत्नी व तरंगिनी महिला मंडल की अध्यक्ष लक्ष्मी नागेश ने फीता काट कर किया। हिंडाल्को अस्पताल में अब 65 बेड सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम से जुड़ गए हैं। इस दौरान अध्यक्ष लक्ष्मी नागेश ने मरीजों से मिलकर उनका हाल भी जाना।
विज्ञापन

कोरोना के मद्देनजर हिंडाल्को में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के बाद अब सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम की शुरुआत की गई है। इससे मरीजों को बेड पर ही तत्काल निर्बाध ऑक्सीजन मुहैया करवाई जा सके। इस मौके पर सीओओ एन. नागेश ने कहा कि देश के डॉक्टरों की तरफ से जताई जा रही कोविड की तीसरी लहर के आने की आशंका के मद्देनजर हिंडाल्को अस्पताल में हरसंभव तैयारी पुख्ता की जा रही है। इसी क्रम में ऑक्सीजन बेडों की संख्या भी बढ़ा कर 65 की गई है। बेडों को केंद्रीय ऑक्सीजन प्रणाली से भी जोड़ा गया है। मानव संसाधन प्रमुख जसबीर सिंह ने कहा कि कोविड की तीसरी लहर बच्चों के लिए खतरनाक बताई जा रही है। इसके लिए हम हरसंभव तैयारी कर रहे हैं। अंत में सीओओ के साथ एचआर हेड जसबीर सिंह, प्लांट्स हेड-बीजे एलेक्जेंडर, जेपी नायक, विनोद ठाकुर, फाइनॉन्स हेड संजीव राजदेरकर समेत सुमन एलेक्स, नम्रता नायक, सीमा मल्होत्रा, रेखा ठाकुर, हिंडाल्को अस्पताल के सीएमओ डॉ. भास्कर दत्ता, डॉ. नीलम त्रिपाठी, डॉक्टर अजय गुगलानी ने मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें फल वितरित कर जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed