{"_id":"5b940827867a557ecc326c70","slug":"637-gram-panchayats-have-been-made-under-mnrega","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा से हुए कार्यों की होगी सोशल ऑडिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा से हुए कार्यों की होगी सोशल ऑडिट
sonbhadra
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
mnrega
- फोटो : sonbhadra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। वर्ष 2017-18 में ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत कराए गए विकास कार्यों की सोशल आडिट होगी। जिन गांवों में विकास कार्य कराने के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया होगा वहां के ग्राम प्रधानों और सेक्रेटरियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। शासन स्तर से जिला प्रशासन को प्रथम चरण में चार ब्लॉकों के 31 ग्राम पंचायतों में सोशल आडिट करने का निर्देश दिया है।
जिले के 637 ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना (मनरेगा) के तहत सड़क, नाली समेत अन्य विकास कार्य कराए गए हैं। ग्राम पंचायतों द्वारा जिन कार्यों पर मनरेगा की धनराशि खर्च की गई है, वे कार्य सही हुए है या नहीं, इसकी सोशल आडिट टीमें जांच करेंगी। सभी ग्राम पंचायतों में दिसंबर 2018 तक आडिट काम पूर्ण करना है। इसके लिए जिले में आठ ब्लॉक कोऑर्डिनेटर और दस ब्लॉक रिसोर्स पर्सन (बीआरपी) तैनात है।
शासन स्तर से किन-किन तिथियों को कौन से ग्राम सभा में सोशल आडिट होगा, इसकी तिथि निर्धारित की जाएगी। फिलहाल अभी बभनी ब्लॉक के 40 ग्राम पंचायतों में से चार, दुद्धी के 60 में से छह, चतरा में 60 में से पांच और घोरावल ब्लॉक के 144 ग्राम पंचायतों में से 15 ग्राम पंचायतों में आडिट करने के लिए तिथि मुकर्रर कर दी गई है। इस संबंध में जिला विकास अधिकारी रामबाबू त्रिपाठी ने कहा कि आडिट टीमों को निर्धारित तिथि को संबंधित ग्राम पंचायतों में सोशल आडिट कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित कर दिया गया है। कहा कि रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।