फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   62910 MW power generation from NTPC

एनटीपीसी से हो रहा 62910 मेगावाट बिजली का उत्पादन

Sat, 07 Nov 2020 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
62910 MW power generation from NTPC
बभनी। एनटीपीसी देश की सबसे बड़ी उत्पादन कंपनी बन चुकी है। वर्तमान में एनटीपीसी की विद्युत उत्पादन क्षमता 62910 मेगावाट तक पहुंच गई है। यह जानकारी एनटीपीसी के 46वें स्थापना दिवस के मौके पर एनटीपीसी रिहंद परिसर में आयोजित समारोह में कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक (रिहंद) बालाजी आयंगर ने दी।
विज्ञापन

इससे पहले उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में परंपरागत ढंग से एनटीपीसी का ध्वज फहराकर उद्घाटन किया। कहा कि एनटीपीसी 1975 से देशवासियों की जिंदगी में उजाला लाने का काम कर रही है। इसी का परिणाम है कि एनटीपीसी देश की सबसे बड़ी विद्युत उत्पादन कंपनी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि रिहंद परियोजना जहां तीन हजार मेगावाट उत्पादन के साथ विशेष स्थान पर है, वहीं इस परियोजना का प्रबंधन पर्यावरण के प्रति भी हमेशा सजग रहा है। इस अवसर पर एनटीपीसी रिहंद के धनवंतरी चिकित्सालय की तरफ से दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल दी गई। स्वागत, संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) नीरज कुमार ने किया। कार्यक्रम में महाप्रबंधक (ओ एंड एम) अनंत चरण साहू, महाप्रबंधक (अनुरक्षण) एस कृष्णा, महाप्रबंधक (एफएम) एम रमेश, महाप्रबंधक (प्रचालन) एके चट्टोपाध्याय, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) केएस मूर्ति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed