फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   स्कूली बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

स्कूली बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

Tue, 30 Apr 2019 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
स्कूली बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

विज्ञापन
राजगढ़। लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए स्कूली बच्चों ने रैली निकाल मतदाताओं को जागरूक किया। सोमवार को क्षेत्र के समस्त पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय बच्चों ने अपने-अपने विद्यालय क्षेत्र में रैली का आयोजन कर मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित किया।

विकास खंड के रामपुर बरहो के बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। जिसमें बच्चे नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक कर रहे थे। हाथों में श्लोगन लिखीं तख्तिंया, बैनर व पोस्टर लेकर बच्चे बरबस लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे थे। गांव व गलियों में बच्चों ने नारे लगाते हुए मतदाताओं को 19 मई को वोट डालने के लिए प्रेरित किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रधानाध्यापक चंद्र प्रकाश ने कहा कि देश में सच्चा लोकतंत्र स्थापित करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। मतदान के दिन सबसे पहले वोट डालने जाएं इसके बाद ही कोई दूसरा काम करें। कहा कि अपने वोट का इस्तेमाल कर एक अच्छे जनप्रतिनिधि का चुनाव करें। इस मौके पर प्राथमिक विद्यालय प्रधानाध्यापक चंद्र प्रकाश, राधेश्याम, सुभद्रा सिंह समेत अन्य विद्यालय अध्यापक और अध्यापिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed