फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   10 मार्च तक पूर्ण कराएं प्रधानमंत्री आवास

10 मार्च तक पूर्ण कराएं प्रधानमंत्री आवास

Thu, 21 Feb 2019 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
10 मार्च तक पूर्ण कराएं प्रधानमंत्री आवास
दुद्धी (सोनभद्र)। ब्लॉक क्षेत्र के ग्रामीण पात्रों को मिले प्रधानमंत्री आवास को 10 मार्च तक पूर्ण कराना होगा। यदि निर्धारित समयावधि में आवास निर्माण पूर्ण नहीं हुआ तो संबंधित सचिवों के साथ ही लाभार्थियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। साथ ही धन की रिकवरी की कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन

बीडीओ रमाकांत सिंह ने बताया कि वर्ष 2018-19 में 455 ब्लॉक क्षेत्र के पात्र व्यक्तियों को प्राधानमंत्री आवास के लिए चयनित किया गया है। इन पात्र व्यक्तियों को आवास निर्माण के लिए प्रथम तथा द्वितीय किश्त पात्रों को दी जा चुकी है। तीसरी किस्त भी इस महीने के अंत तक भेज दी जाएगी। बीडीओ ने वृहस्पतिवार को धरतीढोलवा, करहिया, हरनाकछार, बोधाडी गांवों का निरीक्षण किया। पात्रों को 10 मार्च से पहले आवास निर्माण पूरा किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि 455 आवंटित आवासों में 225 आवास का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। शेष 230 आवासों का निर्माण कार्य छत स्तर तक पहुंच चुका है। भवन निर्माण कार्य पूरा करने में पात्र व्यक्ति यदि किसी प्रकार की हीलाहवाली करता है, तो उनके खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी। उनसे पूरे धन की रिकवरी की जाएगी। बताया कि 28 फरवरी तक आवास के लाभार्थियों को तृतीय किस्त भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed