{"_id":"5c44b755bdec2273934e08f1","slug":"61548007253-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा सुप्रीमो पर टिप्पणी पर भड़के सपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा सुप्रीमो पर टिप्पणी पर भड़के सपाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। भाजपा विधायक साधना सिंह द्वारा बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर रविवार को चुर्क कस्बे में सपा कार्यकर्ताओं ने बयान देने वाली विधायक का पुतला फूंक कर उनके बयान की निंदा की। उन्होंने भाजपा सरकार से विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि सपा और बसपा के गठबंधन से भाजपा के लोग घबरा कर अनाप शनाप बयानबाजी करने लगे हैं। कहा कि भाजपा के लोग गलतबयानी बाजी करना बंद नहीं किए तो सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे। पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि सपा और बसपा के गठबंधन से भाजपा जान चुकी है कि अब उसकी केंद्र में सरकार नहीं बनेगी। प्रदेश सचिव/जिला प्रभारी प्रमोद चंद्र मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता ऊब चुकी है। इसका लोक सभा चुनाव में जवाब देगी। जिला महासचिव मो. सईद कुरैशी, रमेश सिंह यादव, ओम प्रकाश त्रिपाठी, भाजन कुरैशी, कमलेश यादव, बबलू धांगर, राजनाथ यादव, शेखर खत्री, गया यादव, शहबान, दीपक, सुधीर यादव, आनंद चौबे, मन्नू पांडेय, अंशू श्रीवास्तव, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।