फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   मतदाता सूची का कार्य पारदर्शिता के साथ करें

मतदाता सूची का कार्य पारदर्शिता के साथ करें

Fri, 30 Nov 2018 11:12 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
मतदाता सूची का कार्य पारदर्शिता के साथ करें
दुद्धी(सोनभद्र)। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को तहसील सभागार में मतदाता सूची पर्यवेक्षक, सुपरवाइजर एवं बीएलओ की बैठक हुई। अध्यक्षता तहसीलदार शशि भूषण मिश्रा ने की। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ मतदाता सूची का रेशियो मिलान पूरी तरह कर लें। एक जनवरी 2019 को जो युवक 18 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं, उनका नाम 15 दिसंबर तक मतदाता सूची में जोड़ने का काम पूरा कर लें। किसी राजनीतिक दल से शिकायत मिलने पर मतदाता सूची से अपना नाम घटा और बढा सकते हैं। ऐसे मामलों का निस्तारण पूरी पादर्शिता के साथ करें। बीएलओ एवं सुपरवाइजरों से कहा है कि घर- घर जाकर सर्वे करें कि मतदाता सूची में घर के किस सदस्य का नाम नहीं है। उसका फार्म छह भरकर उनका नाम मतदाता सूची से हर हाल में जोड़ें। कर्मचारियों को चेताया कि निर्वाचन के कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। ापरवाही पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में नायब तहसीलदार सुनीता पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed