{"_id":"5ba93114867a557e8572a885","slug":"61537814804-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिता में आदिवासी इंटर कालेज का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिता में आदिवासी इंटर कालेज का रहा दबदबा
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जनता इंटर कालेज परासी में चल रही 29वीं जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में रविवार की शाम सांस्कृतिक प्रतियोगिता हुई। इसमें आदिवासी इंटर कालेज सिलथम के प्रतिभागी बालक, बालिका वर्ग में छाए रहे। कवि दरवार, लोकगीत और क्रियात्मक गीत की कुछ प्रतियोगिताओं में केवल आदिवासी इंटर कालेज के ही प्रतिभागी छाए रहे। कवि दरबार और लोकगीत में आदिवासी इंटर कालेज प्रथम रहा। लोक गीत में राजा बलदेव दास बिड़ला इंटर कालेज की छात्राएं दूसरे स्थान पर रहीं। क्रियात्मक गीत की बालिका वर्ग प्रतियोगिता में जंग बहादुर सिंह इंटर कालेज शाहगंज प्रथम और राजा बलदेव दास बिड़ला इंटर कालेज सलखन की बालिकाएं द्वितीय रहीं। आदिवासी इंटर कालेज को तीसरा स्थान मिला। क्रियात्मक गीत बालक वर्ग में आदिवासी इंटर कालेज को प्रथम स्थान मिला। प्रतियोगिता का शुभारंभ जनता इंटर कालेज परासी की छात्राओं के सरस्वती वंदना और स्वागत गान से हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, विशिष्ट अतिथि गोविंद यादव रहे। क्रीड़ा सचिव डॉ. विजेंद्र सिंह ने परिणाम की घोषणा की। यहां रामजी चतुर्वेदी, सुशील कुमार चौबे, कृष्ण कुमार सिंह, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, अमरनाथ दूबे, गुलाब राय, संगीता श्रीवास्तव, दिनेश सिंह, चंद्रमोहन द्विवेदी, श्यामलाल यादव, अरविंद देव, पीयूष श्रीवास्तव, शुभेंद्र श्रीवास्तव, राजेश्वर देव पांडेय, विंध्यवासिनी चतुर्वेदी एवं नीलिमा पांडेय मौजूद रहीं। संचालन भोलानाथ मिश्रा ने किया।
विज्ञापन