{"_id":"5b7ef5d342c792462f5e9f76","slug":"61535047123-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण को निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण को निकाली रैली
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्योरपुर। आरोग्य योजना एकल अभियान के तहत म्योरपुर के पंचायत भवन में पांच दिवसीय आरोग्य सेविकाओं के प्रशिक्षण का समापन जागरूकता रैली के आयोजन के साथ गुरुवार को संपन्न हो गया।
म्योरपुर स्थित पंचायत भवन में प्रशिक्षण के समापन पर रैली निकाली गई। इसमें स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़े जागरूकता संबंधी नारे लगाए गए। पंचायत भवन से शुरू होकर रैली कस्बे में होकर लीलासी मोड़ पर होते हुए पंचायत भवन पर समाप्त हो गई। यहां आरोग्य योजना केंद्रीय बजट प्रमुख रामेश्वर दयाल ने बीमारियों की रोकथाम, व्यक्तिगत साफ-सफाई एवं सामाजिक सफाई पर विशेष जोर दिया। कहा कि बीमारियों की रोकथाम के लिए व्यक्ति को साफ-सुथरा होना आवश्यक है। आसपास की गंदगी पर भी विशेष ध्यान देना होगा, जिससे हम बीमारी से बच सकें। केंद्रीय आरोग्य प्रमुख अमरेश चौबे ने घरेलू उपचार की जानकारी दी। प्रशिक्षण में 30 गांवों की आरोग्य सेविकाओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर अमरकेश सिंह, बसंतलाल, सुजीत सिंह, दिनेश गुप्ता, देवनारायण, सचिदानंद, संजय कुमार, बुद्धिनारायण, मिनी मिश्र, रीभा कुमारी, शांति देवी, राजाराम आदि रहे।