फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   देवरिया की धटना पर सरकार का पूतला फूंका

देवरिया की धटना पर सरकार का पूतला फूंका

Wed, 08 Aug 2018 01:32 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
देवरिया की धटना पर सरकार का पूतला फूंका
सोनभद्र। भाकपा (सीपीआई) के युवा संगठन आल इंडिया यूथ फेडरेशन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदेश सरकार का पुुतला फूंककर विरोा प्रदर्शित किया। देवरिया में हुई घटना की निंदा की। पटवध ग्राम पंचायत के अमिला मोड़ पर पुतला फूंककर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सभा की। यहां एआईवाईएफ के जिला संयोजक दिनेश्वर वर्मा ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले बिहार के मुजफ्फरपुर में ऐसी घटना से पूरा देश स्तब्ध हो गया था। वह घटना अभी तक लोगों के जेहन से निकल ही नहीं पायी थी कि तब तक देवरिया की घटना ने सबको आश्चर्यचकित कर दिया। गौर करने वाली बात यह है कि देवरिया के संरक्षण गृह को एक साल पहले ही रद्द किया गया था। फिर सवाल उठता है कि उसका संचालन कैसे हो रहा था। किसके इशारे पर चल रहा था। इसकी जवाबदेही योगी सरकार की बनती है। कार्यकर्ताओं ने मांग उठाई कि सूबे में चल रहे ऐसे संरक्षण और सुधार गृह की जांच होनी चाहिए। प्रदर्शन में प्रेम चंद्र गुप्ता, अमरनाथ सूर्य, मोहम्मद मुस्तफा, राज कुमार यादव, संतोष शर्मा, राज सोनी, राम विलास, रोहित पठारी, सुनील सोनी, अशोक, संतोष सोनी, अनिल, जितेंद्र कुमार, उमेश कुमार, मुन्नी लाल खरवार, बुद्धिसेन मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed