फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पूर्वांचल राज्य के गठन की मांग

पूर्वांचल राज्य के गठन की मांग

Mon, 06 Aug 2018 11:12 PM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
पूर्वांचल राज्य के गठन की मांग
सोनभद्र। पूर्वांचल राज्य जन मोर्चा की बैठक सोमवार को सदर तहसील परिसर में हुई। इसमें पूर्वांचल राज्य के गठन की मांग उठाई गई। प्रदेश महासचिव पवन कुमार सिंह ने कहा कि पूर्वांचल राज्य बनने पर ही सभी का विकास होगा। छोटे राज्य ही खुशहाल हैं। पृथक राज्य बनने से अपने संसाधन से ही शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत समस्याओं का हल होगा।
विज्ञापन

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिव प्रताप चौबे ने की। प्रांतीय महासचिव पंकज यादव व विमलेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि 8 अगस्त को चंदौली से चलकर जय जवान जय, जय किसान पूर्वांचल जनाधिकार यात्रा जिले में होगी। यात्रा में करीब पांच जिलों के 200 से ज्यादा गांवों के किसानों से सीधे संपर्क कर उनकी समस्याओं को जाना जाएगा। समस्याओं को सरकार के समक्ष रखकर पूर्वांचल राज्य बनाने का दबाव बनाया जाएगा। कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित की गई है। जिसमेें वीरेंद्र कुमार सिंह एडवोकेट, अतुल कनौजिया, तेज बहादुर सिंह, दीप नारायण पटेल, ईश्वर जायसवाल को प्रभार दिया गया है। यात्रा का तिवारीपुर, खेखड़ा, कबरी, बेलखुरी मोड़, नई बाजार, मरकटी, राबर्ट्सगंज में स्वागत किया जाएगा। यहां संतोष चतुर्वेदी, प्रदीप चौहान, शरद चंद्र गुप्ता, अशोक कुमार कनौजिया, सुशील कुमार, राजकुमार सिंह, इकबाल अहमद, सलीम कुरैशी, सुशील कुमार पांडे, श्याम बिहारी जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed