{"_id":"5b6886c24f1c1b61508b76d2","slug":"61533576898-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बिल जमा न करने पर 42 के खिलाफ दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बिल जमा न करने पर 42 के खिलाफ दी तहरीर
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा। विद्युत वितरण विभाग ने चिल्काडॉड़ खड़िया बाजार में सोमवार को तीन दिवसीय बिल त्रुटि सुधार शिविर लगाया। सोमवार को यहां उपभोक्ताओं से विभाग ने साढ़े पांच लाख रुपये बकाया विद्युत बिल जमा कराया। 15 उपभोक्ताओं का बिल सुधार किया गया और 16 नए विद्युत कनेक्शन दिए गए। बकाया बिल न जमा करने पर विभाग ने 42 लोगों के खिलाफ शक्तिनगर थाने में तहरीर दिया है।
विद्युत वितरण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शिविर शक्तिनगर के विभिन्न स्थानों पर तीन दिनों तक चलेगी। सोमवार को शिविर में 15 लोगो के बिल मे सुधार किया गया तथा पांच लाख 50 हजार रुपये का राजस्व भी वसूला गया। 16 नये कनेक्शन दिये गये। शिविर में सुबह से ही लोगों की भीड़ जमा रही। टीम ने बकाया बिल जमा न करने पर 42 लोगो को चिन्हित कर शक्तिनगर थाने में तहरीर दिया है। विद्युत वितरण विभाग के जेई विमलेश सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए शिविर का आयोजन किया गया है। जिनके बिल में त्रुटि है, वह सुधार करा लें। जिनका बिल बकाया है वह मौके पर बिल जमा कराकर रसीद प्राप्त कर सकते हैं। लाइन लांस कम करने के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह से कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अवैध कनेक्शनधारियों व विद्युत बिल बकाया जमा न करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जायेगा। इस अवसर पर उप खण्ड अधिकारी विरेश सिंह, अभिषेक पांडेय, प्रवीण, जगजीवन, सूर्यदेव, राज कुमार, अनुराग, संतोष, रमेश, मनोज, अजय आदि विद्युत कर्मचारी शिविर में जुटे रहे।