{"_id":"5b3bb83e4f1c1b97288b46c0","slug":"61530640446-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदारों और उनके गुर्गों के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदारों और उनके गुर्गों के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के खोखा बालू साइट के समीप मंगलवार को ग्रामीणों ने बालू ठेकेदार एवं उनके गुर्गों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सालिक ने कहा कि अपने आने-जाने के लिए खुद सड़क बनाया है। उक्त सड़क से ठेेकेदार एवं उनके गुर्गों द्वारा जबरदस्ती बालू लदे ट्रकों का संचालन कराया जा रहा है। मना करने पर रेत में गाड़ने की धमकी मिल रही है। ग्रामीणों ने एसडीएम विशाल यादव को मांगपत्र सौंपा।
ग्रामीणों ने कहा कि खोखा बालू साइट शुरू होने से सालिक द्वारा बनाई सड़क गड्ढायुक्त हो गया है, जबकि वह अपने बाप दादा के नाम से भूमि में सड़क बनाया है। बालू ठेकेदार के गुर्गे गुंडई और बंदूक के नोक से डरा धमकाकर बालू लदे ट्रकों का संचालन करवा रहे है। सालिक को ज्यादा विरोध करने पर नदी के गड्ढे में डालकर ऊपर से बालू भरने की धमकी दी जा रही है। यहां से ग्रामीणों ने दुद्धी तहसील पहुुंच कर तहसील समाधान दिवस में सुनवाई कर रहे एसडीएम मांगपत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराते हुए सालिक के परिजनों के जानमाल की सुरक्षा कराई जाए। जबरदस्ती काश्त की भूमि में बने सड़क से बालू लदे ट्रकों के हो रहे संचालन को बंद कराए। ऐसा न होने पर ग्रामीण वृहद आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और जिला प्रशासन की होगी। इस संबंध में एसडीएम विशाल यादव ने कहा कि ग्रामीणों के शिकायती पत्र की जांच करवा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कोई भी ठेकेदार काश्तकारों की सहमति से ही उसकी भूमि से वाहनों का परिवहन करा सकता है। मांगपत्र देने में बितन गुप्ता, सालिक, राजकुमार, रामदुलार, अजय पटेल, शरद पटेल आदि मौजूद रहे।