{"_id":"5af4855b4f1c1b340a8b90dd","slug":"61525974363-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानी का शिकार हुआ यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरखुरानी का शिकार हुआ यात्री
Updated Thu, 10 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। राबटर्सगंज रोडवेज बस स्टैंड परिसर में गुरुवार को जहरखुरानी का शिकार एक यात्री बेहोशी की हालत में मिला। रोडवेज कर्मियों की सूचना पर पुलिस ने यात्री को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी पहचान सुल्तानपुर जिले के कुड़वार निवासी हतिम अंसारी (32) के रूप में हुई है।
गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे बस स्टैंड परिसर में एक युवक बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ा था। लोगों की नजर गई तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो युवक के जेब की तलाशी ली तो आधार कार्ड मिला। कार्ड में सुल्तानपुर जिले के कुड़वार निवासी हतिम अंसारी (32) पुत्र मो. जहीर अंसारी लिखा हुआ था। चूंकि युवक अभी भी बेहोशी के हालत में है इस नाते वह कहां से आ रहा था आदि अन्य जानकारी पुलिस को नहीं हो सकी। युवक को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सुल्तानपुर जिले की पुलिस को घटना के बारे में सूचना दे दी है।