{"_id":"5a9ed6b54f1c1b3f658b641d","slug":"61520359093-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व संग्रह अमीनों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व संग्रह अमीनों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। ग्रेड वेतनमान बढ़ाने समेत 11 सूत्री मांगों को लेकर राजस्व संग्रह अमीन संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार से शुरू हो गई। अमीनों ने सदर तहसील में धरना शुरू कर दिया है। चेताया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती हैं धरना चलता रहेगा। अमीनों ने सभा कर राज्य सरकार पर वादाखिलाफी करने का भी आरोप लगाया।
संघ के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि राजस्व संग्रह अमीन लंबे समय से 11 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। कई बार शासन स्तर पर भी मांगों को लेकर वार्ता हो चुकी है। पहले तो मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया गया लेकिन अब सरकार का रुख सकारात्मक नहीं है। इसलिए अमीन अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सामयिक सेवाओं को जोड़कर सेवा व अन्य लाभ दिए जाने संबंधी व्यवस्था सेवा नियमावली में करने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है। संवर्ग का ग्रेड वेतनमान बढ़ाने, पात्र संवर्गीय सदस्यों को पात्रता की तिथि से द्वितीय प्रोन्नति वेतनमान का लाभ दिए जाने की मांग अब तक लंबित है। जिला मंत्री प्रेमनाथ ने कहा कि संवर्ग का पद नाम बदलकर राजस्व संग्रह अधिकारी किया जाए और नियत यात्रा भत्ता के स्थान पर मोटरसाइकल भत्ता स्वीकृत किया जाए। सदर तहसील अध्यक्ष अमरनाथ पाठक ने कहा कि यदि मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। तहसील मंत्री विनोद कुमार पांडेय ने सभा का संचालन किया। इस दौरान अशोक कुमार श्रीवास्तव, विनय कुमार गुप्ता, गोपाल यादव, राजकुमार, उदय राज यादव, आशाराम, राकेश चौबे आदि मौजूद रहे। घोरावल: तहसील परिसर में अमीनों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गई। कार्य बहिष्कार भी किया गया। तहसील अध्यक्ष लालजी उपाध्याय के नेतृत्व में अमीनों ने आवाज बुलंद की। इस दौरान मुरलीदेव पांडे, विनोद यादव, सतेंद्र कुमार पाठक, शिव गोविंद गिरि, जयश्री प्रसाद, अवधेश कुमार मौजूद रहे।