{"_id":"5a4a780c4f1c1b0e788b6045","slug":"61514829836-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस के धक्के से बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस के धक्के से बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा घायल
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के लोहरा गांव में सोमवार को रोडवेज बस की टक्कर से स्थानीय गांव निवासी बाइक सवार चंदन (18) की मौत हो गई, जबकि सोनू (20) घायल हो गया। बस में फंस कर बाइक करीब दो किमी तक घसीटती चली गई। इस दौरान कुछ लोगों ने बस को फूंकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। उधर घटना से क्षुब्ध लोगों ने राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सदर एसडीएम विशाल यादव और एएसपी अरुण कुमार दीक्षित ने बस चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और युवक के घरवालों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। युवक के शव को जिला अस्पताल भिजवाया।
सुबह करीब साढ़े नौ बजे लोहरा गांव में राबर्ट्सगंज की तरफ से वाराणसी की ओर जा रही रोडवेज बस ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ ही देर बाद चंदन (18) की मौत हो गई, जबकि खून से लथपथ सोनू (20) को ग्रामीणों ने आनन फानन में जिला अस्पताल भेजा। यहां से डॉक्टर ने सोनू को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। उधर हादसे के बाद बस को लेकर चालक भागने लगा। बस में फंसकर बाइक घसीटती रही। कुछ युवकों ने बाइक से बस का पीछा करने के साथ सुकृत पुलिस को घटना से अवगत कराया। चौकी से पूर्व पुलिस ने बस रोक लिया। बताया जाता है कि कुछ लोगों ने बस में आग लगाने की भी कोशिश की। मौके पर पहुंचे कोतवाल भारत भूषण तिवारी और सुकृत चौकी इंचार्ज राम प्रवेश कुशवाहा ने लोगों को खदेड़ा। यात्रियों से भरी बस को चौकी ले जाया गया। उधर किसी ने लोहरा गांव में अफवाह फैला दी कि घटना की सूचना देने वाले युवकों को पुलिस ने बंद कर दिया है। इससे नाराज होकर लोगों ने घटनास्थल पर जाम लगा दिया और शव को ले जाने से रोक दिया। एसडीम, एएसपी, सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी ने बस को सीज कर चालक के खिलाफ कार्रवाई और युवक व घायल के घरवालों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर शांत कराया। करीब घंटे भर बाद ग्रामीणों ने शव को ले जाने दिया। आवागमन ठप होने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतारे लग गई थी। जाम खुलवाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सीओ ने कहा कि मरने वाले केे घरवालों की तहरीर पर केस दर्ज होगा। शव का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया।