{"_id":"59d3d0754f1c1bcb538b58f5","slug":"61507053685-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नहीं मिलेगा शिक्षकों को मनमाना अवकाश 16-38-05","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नहीं मिलेगा शिक्षकों को मनमाना अवकाश 16-38-05
Updated Tue, 03 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। बेसिक शिक्षा विभाग में अब शैक्षिक कैलेंडर से इतर शिक्षकों को मनमाना अवकाश नहीं मिल सकेगा। पहले शिक्षक तीज, करवा चौथ, नवरात्र के पहले दिन आदि पर छुट्टी के लिए बीएसएस को पत्र सौंपते थे। डीएम से मंजूरी के बाद स्कूलों में छुट्टी भी कर दी जाती थी। यहीं नहीं स्कूलों के समय में भी परिवर्तन कर दिया जाता था। अब बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने सभी बीएसए को पत्र भेजकर इस पर आपत्ति जताई है । कहा है कि शैक्षिक कलेंडर से इतर छुट्टी घोषित करना खेदजनक है।
योगी सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त बनाने के लिए स्कूलों में मनमाने तरीके से हो रही छुट्टियों पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। शासन का मानना है कि शैक्षिक कैलेंडर से इतर छ्ुट्टी होने से शिक्षकों को तो खुशी होती है, लेकिन बच्चों का पठन-पाठन प्रभावित होता है। ऐसे में शासन के मंशानुसार बच्चों को शिक्षा नहीं मिल पा रही है। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने सभी बीएसए को पत्र भेज दिया है। बेसिक शिक्षाधिकारी गोरखनाथ पटेल ने कहा कि शासन के मंशानुसार ही शिक्षकों को अवकाश दिया जाएगा। सभी खंड शिक्षाधिकारियों जरूरत पड़ने पर ही शिक्षकों को अवकाश देने का निर्देश दिया गया है।