फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   समान कार्य, समान वेतन की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

समान कार्य, समान वेतन की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Fri, 18 Aug 2017 11:35 PM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
समान कार्य, समान वेतन की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
सोनभद्र (डाला)। डाला सीमेंट वर्क्स के कर्मचारियों, मजदूरों ने गुरुवार की शाम समान कार्य समान वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। गेट के बाहर धरने पर बैठकर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। सोमवार को सीओ के आश्वासन पर संगठन के लोग शांत हुए।
विज्ञापन

मजदूर यूनियन महामंत्री एवं इंटक के प्रदेश संयुक्त सचिव उत्तम मिश्रा ने कहा कि अब प्रबंधन को समय देना उचित नहीं है। जब-जब वह लोग शांति वार्ता किए हैं तब तब अल्ट्राटेक प्रबंधन नई चालें चली हैं। यूनियन की मांग पर डीएम, एडीएम, डीएलसी एवं एएलसी ने प्रबंधन से कागजात प्रस्तुत करने को कहा तो प्रबंधन सिर्फ डिल पेपर का हवाला देते हुए गलत तत्थ पेश किए। प्रबंधन मजदूरों का शोषण कर रहा है। ऐसे में यूनियन शांत नहीं बैठेगा। रात को ओबरा सीओ कृष्ण गोपाल सिंह यूनियन के लोगों सहित मजदूरों से वार्ता की। प्रबंधन, सीओ एवं यूनियन के बीच लंबी वार्ता के बाद बात नहीं बनी। फिर सीओ के कहने पर सोमवार को मैनेजमेंट एवं यूनियन के साथ बैठक करके समस्या का समाधान निकालने के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन

इस मौके पर कुलदीप सिंह, कमाल हैदर खां, राजेश कुमार, अनीस सिंह, अतुल दास, विनय सिंह, जेपी सिंह, बृजेश मिश्रा, दिलीप सिंह, दादू लाल, मनोज यादव, राजेश सिंह, सत्यदेव सिंह, संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed