{"_id":"598f4c044f1c1bfe538b48f2","slug":"61502563332-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बभनी-आसनडीह मार्ग पर लगा घंटों जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बभनी-आसनडीह मार्ग पर लगा घंटों जाम
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (बभनी)। बभनी से आसनडीह मार्ग पर हुए बड़े-बड़े गड्ढों से आए दिन दुर्घटना होने की नौबत बन रही है। इसके बावजूद लोक निर्माण से लेकर प्रशासनिक अफसर तक संवेदनहीन बने हुए हैं। शनिवार को एक बस बभनी-आसनडीह मार्ग के चार फिट गड्ढे में फंस गई। संयोग रहा कि बड़ा हादसा होने से टल गया।
बभनी-आसनडीह मार्ग पर शनिवार को दोपहर बाद करीब दो बजे छत्तीसगढ़ से रेणुकूट जा रही बस बभनी बाजार में चार फीट गहरे गड्ढे में फंस गई। गाड़ी के फंसने से करीब तीन तीन घंटे तक जाम लगा रहा। जाम के चलते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। बस-ट्रक चालकों को गर्मी और उमस में जाम से परेशानी झेलनी पड़ी। ग्रामीणों की मदद से तीन घंटे बाद जाम खुल सका। बभनी-आसनडीह मार्ग पर विभाग द्वारा गड्ढों को न भरने से बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। यूूपी सरकार का गड्ढा मुक्त सड़कों का वादा बभनी में खोखला साबित हो रहा है। आए दिन लग रहे जाम से क्षेत्रीय लोग आजिज आ गए हैं। अभी करीब एक सप्ताह पूर्व ट्रक के फंस जाने से जाम लग गया था। इसके पहले ट्रकों के पलट जाने से चार दिनों तक जाम लगा था। लेकिन अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि तक इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे लोगों में असंतोष है।