फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   61 mm rain in Nagwan, 7.5 mm in Robertsganj

Sonebhadra News: नगवां में 61 एमएम बारिश, रॉबर्ट्सगंज में साढ़े 7 एमएम

Sat, 10 Aug 2024 06:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
61 mm rain in Nagwan, 7.5 mm in Robertsganj
सोनभद्र। बारिश का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। जिले में औसत 15 एमएम की वर्षा हुई। सबसे ज्यादा नगवां क्षेत्र में 61 एमएम बरसात दर्ज की गई, जबकि रॉबर्ट्सगंज में साढ़े सात एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई। रुक-रुक हो रही बारिश से बांधों के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में रिहंद बांध में 2.4 फीट पानी बढ़ा है। नगवां और धंधरौल बांध में अधिकतम जलस्तर से तीन मीटर नीचे पानी है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक नगवां बांध का अधिकतम जलस्तर क्षमता 354.6 मीटर है, जबकि शुक्रवार को बांध में 351.8 मीटर तक पानी रिकाॅर्ड किया गया। धंधरौल बांध में 317.9 मीटर के सापेक्ष जलस्तर 314.3 मीटर रहा। वहीं ओबरा बांध में 193.24 के सापेक्ष 192.75 मीटर जलस्तर दर्ज किया गया। रिहंद बांध में शुक्रवार को 853.8 फीट पानी था, जबकि बृहस्पतिवार को 851.4 फीट जलस्तर दर्ज किया गया था। पिछले वर्ष नौ अगस्त को ही रिहंद बांध का जलस्तर 841.6 फिट रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed