फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   54 new patients including nine women were found

नौ महिलाओं समेत 54 नए मरीज मिले

Mon, 17 Jan 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
54 new patients including nine women were found
कोरोना संक्रमण के मामले जिले में तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में नौ महिलाओं समेत 54 नए मरीज मिले हैं। पीड़ितों में सबसे ज्यादा 29 मरीज म्योरपुर ब्लॉक के हैं। इसके बाद चोपन में 12 और राबर्ट्सगंज में आठ मरीज पाए गए हैं। दुद्धी में तीन, चतरा और घोरावल में एक-एक मामला सामने आया है। तीसरी लहर के दौरान अब तक जिले में 629 केस मिल चुके हैं। लगातार बढ़ते मामलों के साथ चिंता भी बढ़ रही है। एक हजार से अधिक केस होने पर सख्ती भी बढ़ जाएगी। सीएमओ डॉ. रमेश सिंह ठाकुर ने बताया कि संक्रमण की रोकथाम के लिए लगातार सैंपलिंग कराई जा रही है। टीकाकरण पर भी जोर दिया जा रहा है। सभी एक्टिव केस फिलहाल होम आइसोलेशन में ही हैं।
विज्ञापन

----
फर्श पर बिखरी थी सूई, नदारद रहे डॉक्टर-कर्मचारी
सोनभद्र। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश सिंह ठाकुर ने सोमवार को जिले के विभिन्न अस्पतालों और टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान चतरा पीएचसी पर कई खामियां मिलीं। साफ-सफाई की दुर्व्यवस्था पर भड़के सीएमओ ने जिम्मेदारों को जमकर फटकार लगाई। यहां अनुपस्थित डॉक्टर-कर्मचारियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीएमओ सबसे पहले न्यू पीएचसी खलियारी पहुंचे। यहां टीकाकरण की स्थिति जानी। अपनी मौजूदगी में टीका लगवाया। पनिकप खुर्द में भी टीकाकरण कार्य जारी था। यहां प्रधान प्रतिनिधि लीलावती देवी, एएलएम मिला देवी उपस्थित थीं। कुल 20 लोगों को टीका लगाया गया था जिसमें सात किशोर शामिल थे। चतरा पीएचसी के निरीक्षण के दौरान उपयोग किया हुआ इंजेक्शन फर्श पर बिखरा हुआ था। साफ-सफाई भी समुचित नहीं थी। प्रभारी नदारद थेे। उपस्थिति रजिस्टर मंगाया तो उसमें एएनम, बीसीपीएम समेत छह कर्मचारी अनुपस्थित रहे। सीएमओ ने सभी का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed