{"_id":"5cba10a9bdec2214314985a8","slug":"51555697833-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान ने तार जोड़ने से रोका, कई गांवों में बिजली नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान ने तार जोड़ने से रोका, कई गांवों में बिजली नदारद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के गेंगुआर गांव में बृहस्पतिवार को एक किसान ने बिजली के टूटे तारों को जोड़ने से रोक दिया। क्षेत्र के अवर अभियंता अशोक कुमार ने किसान को समझाया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। तार न जुड़ने से कई गांवों में बिजली गुल है। जेई ने तार न जोड़े देने वाले किसान के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
राबर्ट्सगंज विद्युत वितरण खंड क्षेत्र में तैनात अवर अभियंता अशोक कुमार के मुताबिक 16 अप्रैल को बिजली तार टूट कर खेत में गिर पड़ा। तारों से निकली चिंगारी से कुछ गेहूं का फसल जल गया। हालांकि ग्रामीणों ने पानी डालकर आग को बुझा दिया। तारों के टूटने से नई, तीरनाही, बगडिहा और बिच्छी गांव के आधे इलाके में बिजली गुल है। 17 अप्रैल को बिजलकर्मी गए तो जिसके खेत में तार टूटकर गिरे है उसने जोड़ने से मना कर दिया। उनका कहना है कि उन्होंने भी मौके पर जाकर किसान को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन किसान नहीं माना। किसान का कहना है कि उसके खेत से तार नहीं जाएगा। कहा कि किसान के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि बिजलीकर्मियों के साथ मौके पर जाकर तारों को जुड़वाया जाएगा। कहा कि जरूरत पड़ी तो किसान के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। इसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगा।
एक माह बाद बदला गया ट्रांसफार्मर
अनपरा। विद्युत वितरण विभाग की उदासीनता के कारण महीने से खराब ट्रांसफार्मर को शुक्रवार को जाकर ठीक किया गया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। बीना स्टेडियम के पास लगभग डेढ़ माह से खराब ट्रांसफार्मर को एक माह बाद नींद से जगे विद्युत विभाग ने शुक्रवार को बदलकर विद्युत व्यवस्था को बहाल किया। विभाग की उदासीनता का आंकलन इसी बात से लगाया जा सकता है कि खराब ट्रांसफार्मर को पोल से उतार कर ले तो गए लेकिन नए ट्रासफार्मर को पोल पर नहीं चढ़ाया गया, जिससे ट्रांसफार्मर से बिजली जला रहे लोग महीनों अंधेरे में रहने को विवश थे। नागरिकों के आक्रोश के बाद विभाग ने शुक्रवार को विद्युत पोल पर ट्रांसफार्मर लगाकर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बहाल की। इससे उपभोक्ताओं को राहत मिली है।