फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ताड़का, मारीच सुबाहु के वध का किया मंचन

ताड़का, मारीच सुबाहु के वध का किया मंचन

Sun, 10 Mar 2019 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
ताड़का, मारीच सुबाहु के वध का किया मंचन
विंढमगंज। श्रीराम मंदिर पर चल रहे श्रीरामचरित मानस विष्णु महायज्ञ में शनिवार की रात अयोध्या के कलाकारों ने ताड़का, मारीच और सुबाहु वध की लीला का मंचन किया। इस दौरान जय श्रीराम के उद्घोष से इलाका गूंज उठा। मंदिर के महंत मनमोहन दास की अगुवाई में हो रहे विष्णु महायज्ञ में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। सतत वाहिनी नदी के तट पर स्थित भारतीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर बने मंच पर अयोध्या के कलाकार रामलीला का मंचन कर रहे हैं। शनिवार की रात अयोध्या में राजा दशरथ के यहां मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्म की खबर महर्षि विश्वामित्र मिली। इसके बाद वह लोक कल्याण में किए जाने वाले यज्ञ में व्यवधान उत्पन्न करने वाले राक्षसों का नाश करने के लिए राम और लक्ष्मण को लेने अयोध्या पहुंचते हैं। वहां से विश्वामित्र राम, लक्ष्मण को लेकर वन की ओर प्रस्थान करते हैं। बीच में श्रीराम राक्षसी ताड़का का वध करते हैं। फिर आगे बढ़ने पर मारीच और सुबाहु से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का युद्ध होता है। इसमें मारीच और सुबाहु मारे जाते हैं। इस मौके पर मैदान में जय श्रीराम का उद्घोष होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed