फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पोल्ट्री फार्म खोलने को 40 लोगों को मिले सामान

पोल्ट्री फार्म खोलने को 40 लोगों को मिले सामान

Sat, 02 Mar 2019 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
पोल्ट्री फार्म खोलने को 40 लोगों को मिले सामान
म्योरपुर (सोनभद्र)। ब्लॉक परिसर में शनिवार को पशुपालन गोष्ठी हुई। अखिल भारतीय समन्वित खुरपका एवं मुंहपका अनुसंधान परियोजना की ओर से वित्त पोषित एवं जनजाति उपयोजना के तहत अनुसूचित जनजाति परिवारों के आर्थिक एवं सामाजिक सुदृढ़ीकरण के लिए नि:शुल्क बैकयार्ड पोल्ट्री इकाई वितरित की गई। क्षेत्र के गांवों से 40 अनुसूचित जनजाति के लाभार्थियों का चयन कर उन्हें 30 चेंब्रो प्रजाति के चूजे, दाना, पानी के बर्तन का दो सेट छोटा एवं बड़ा और आवश्यक औषधि जेरिफोर्ट एक लीटर, इलेक्ट्रोवेस्ट पाउडर एवं कांसीटोन सिरप पांच एमएल प्रत्येक लाभार्थी को वितरित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव ने ग्रामीणों से कहा कि इस योजना के तहत मिल रहे चूजों की अच्छी तरह से देखभाल करके वे अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। इससे उनके रहन-सहन के स्तर में भी सुधार होगा। उन्होंने ग्रामीणों से पशुपालन विभाग की चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए उसका लाभ लेने की भी अपील की। यह कार्यक्रम अनुसूचित जनजाति के गरीब परिवारों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए दुवासु मथुरा एवं पशुपालन विभाग के सम्मिलित प्रयास से किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ श्रवण कुमार राय, रामजी सिंह जेई लघु सिंचाई, डॉ. अजय प्रताप सिंह, डॉ. अमिताभ भट्टाचार्य, दीप नारायण सिंह, एलपीएम डॉ. मनीष कुमार मौर्य, डॉ. विवेक कुमार सरोज, सत्य प्रकाश, डॉ. विकास, डॉ. हेमंत कुमार सिंह एवं ग्राम प्रधान दिनेश कुमार जायसवाल, जगपत यादव सहित काफी संख्या में पशुपालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed