फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

Sun, 24 Feb 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात
सोनभद्र। जिले में जगह-जगह भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 53वां मन की बात सुनने के लिए एलईडी टीवी और रेडियो की व्यवस्था की गई थी। पीएम के मन की बात सुनने को भीड़ लगी रही। राबर्ट्सगंज के राम जानकी मंदिर के समीप लोगों ने पीएम के मन की बात सुनी। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। हम सभी लोगों को पुन: प्रधानमंत्री बनाकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करना चाहिए, जिससे देश विकास के पथ पर चलता रहे। विष्णु पासवान, अखिलेश कश्यप, विनोद सोनी, राजन गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, बलराम सोनी, अखिलेश जायसवाल, श्याम, राहुल शर्मा, राहुल विश्वकर्मा, अविनाश शुक्ला, कमलेश आदि मौजूद रहे। ओबरा: नगर में स्थित बूथ संख्या 56 पर भाजपा कार्यकर्ताओं की सहयोग से आम नागरिकों ने पीएम के मन की बात गौर से सुनी। रेडियो से प्रसारित भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को ध्यान से सुनते हुए ओबरा सेक्टर संयोजक उमाशंकर जायसवाल, बूथ अध्यक्ष गोविंद मित्तल, प्रभारी कन्हैया लाल जायसवाल आदि ने नरेंद्र मोदी को दोबारा पीएम बनाने का संकल्प लिया। पूर्व विधानसभा प्रभारी उमेश सिंह पटेल, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष दारा शिकोह, उपाध्यक्ष अजीम खान, शशिभूषण गुप्ता, मनोज चैहान, पीडी राय, छोटेलाल मिश्र आदि मौजूद रहे। रेनुकूट: नगर के शिवापार्क के शिव मंदिर परिसर में लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी। क्षेत्रीय सह संयोजक भाजपा आईटी विभाग राज वर्मा ने कहा कि पूरा राष्ट्र पुन: नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप मे देखना चाहता है। क्षेत्रीय महामंत्री अनुसूचित जनजाति मोर्चा शारदा खरवार, प्रभाकर गिरि, राजनाथ यादव, प्रेम शंकर रावत, अरुण सिंह, रोहित वर्मा, अभिजीत पांडेय, धरम भंडारी, रामजी राम, संतोष कुमार, अमन आदि मौजूद रहे। दुद्धी: नगर में स्थित पंचदेव मन्दिर परिसर में प्रधानमंत्री के द्वारा प्रसारित हुए मन कि बात को लोगों ने रेडियो रखकर सुना। दिनेश अग्रहरि, मनोज सिंह, कमलेश सिंह, मनोज तिवारी, वरुणोदय जौहरी, मनीष जायसवाल, भोलू जायसवाल, प्रेम नारायण, दिलीप पांडेय, जय जौहरी, सुरेंद्र, शांतनु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed