फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   शैलेंद्र अध्यक्ष, सत्यनारायण वरिष्ठ संगठन मंत्री चुने गए

शैलेंद्र अध्यक्ष, सत्यनारायण वरिष्ठ संगठन मंत्री चुने गए

Fri, 18 Jan 2019 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
शैलेंद्र अध्यक्ष, सत्यनारायण वरिष्ठ संगठन मंत्री चुने गए
सोनभद्र। राजकीय शिक्षक संघ का जिला सम्मेलन बृहस्पतिवार को नगर स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज में सम्पन्न हुआ। इसमें संगठन का चुनाव किया गया। शैलेंद्र चतुर्वेदी अध्यक्ष, सत्यनारायण कन्नौजिया वरिष्ठ संगठन मंत्री बनाए गए। बैठक में शैक्षणिक विकास एवं शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

अधिवेशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल व विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक रामशरण द्विवेदी ने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर शिक्षक संघ का नवीन जिला कार्यकारिणी का चुनाव सर्व सम्मति से संपन्न हुआ। इसमें शैलेंद्र चतुर्वेदी अध्यक्ष, अरविंद चौहान कार्यकारिणी अध्यक्ष, वंदना सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दिल मोहम्मद, पीके सिंह व दुर्गेश कुमार पांडेय, वंदना यादव को महामंत्री बनाया गया। वरिष्ठ संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सत्यनारायण कन्नौजिया बनाये गये। आरती सिंह, अमर सिंह व कुलदीप यादव को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। सोनी साहनी को कोषाध्यक्ष एवं आंचल जायसवाल को आय-व्यय निरीक्षक बनाया गया है। सुभाष चंद्र को प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। राजवन चतुर्वेदी, रंजीत कुमार, राजकुमार, चंदा यादव, सुमन सिंह, रीता राय, सविता जायसवाल व कृपाशंकर कार्यकारिणी सदस्य बनाये गये हैं। इसके अलावा राजकुमार सिंह, अशोक त्रिपाठी व सरिता सिंह को संरक्षक मंडल में रखा गया है। अधिवेशन के अंत में तीन सूत्री मांग पत्र डीआईओएस को सौंपा गया। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि के साथ ही अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य रामजी चतुर्वेदी व अवकाश प्राप्त प्रवक्ता कृष्ण कुमार तिवारी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed