फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   हादसे के बाद लोहरा गांव में पसरा मातम

हादसे के बाद लोहरा गांव में पसरा मातम

Wed, 10 Oct 2018 11:12 PM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद लोहरा गांव में पसरा मातम

विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के आमडीह गांव में बुधवार दोपहर खड़े ट्रक में घुसी कार से दो लोगों की मौत के बाद लोहरा गांव में मातम पसर गया। हर तरफ चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य रोते-.बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। गाड़ी को देख कर ऐसा लग रहा था कि उसमें बैठे व्यक्ति बचे नहीं होंगे। क्षत-विक्षप्त शवों को देख लोगों की रूह कांप उठी।
सड़क हादसे में मृत राकेश (25) पुत्र स्व. रामसखी, शिवनारायण उर्फ पिंटू (24) पुत्र स्व. सहदेव के घरवालों को जैसे घटना की सूचना मिली पूरे गांव मेें मातम फैल गया। हर कोई घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ा। घंटे भर मेहनत करने के बाद ग्रामीणों की सहयोग से पुलिस ने कार में फंसे शवों को बाहर निकला। दोनों का सिर समेत अन्य अंग बुरी तरह टूट-फूट गए थे। शाम को जिला अस्पताल से दोनों का शव गांव में पहुंचा तो हर तरफ रोने की ही आवाज सुनाई दे रही थी। जानकारी के मुताबिक राकेश दो भाइयों में छोटा था। वह वाहन चलाकर जीवकोपार्जन करता था। वहीं शिवनारायण तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसका बड़ा भाई कैलाश सुकृत विद्युत सब स्टेशन पर लाइनमैन है। शिवनाराण कभी-कभार अपने बड़े का सहयोग करता था। कुछ वर्ष पहले ही दोनों की शादी हुई है। राकेश के पत्नी गर्भवती है।
विज्ञापन



हादसे से आवागमन हुआ ठप
सोनभद्र। आमडीह गांव के समीप हुए सड़क हादसे के बाद कुछ देर के लिए आवगमन वनवे हो गया था। पुलिस ने जेसीबी से ट्रक मेें फंसी कार को बाहर निकलवा कर किनारे करवा कर आवागमन बहाल कराया। सीओ सीटी विवेकानंद तिवारी ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि मधुपुर के समीप एक कार युवक टक्कर मार कर भाग रही थी। सूचना मिलने पर लोढ़ी स्थित टोल प्लाजा पर कार को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed